Delhi Crime: CCTV खंगाले, डॉजियर चेक किए... मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया महिला को गोली मारने वाला आरोपी

Delhi Crime: रात करीब 3 बजे के आसपास जैसे ही मिराज अपनी बाइक से गोकुलपुरी इलाके से गुजर रहा था. तभी पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की. लेकिन आरोपी मिराज चौधरी ने पुलिस टीम पर तीन राउंड गोलियां चलाईं. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मिराज के दोनों पैरों में गोली लगी और वह घायल होकर वहीं गिर पड़ा. 

Advertisement
महिला की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार महिला की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

हिमांशु मिश्रा

  • उत्तर पूर्वी दिल्ली,
  • 02 अगस्त 2024,
  • अपडेटेड 6:15 PM IST

उत्तर पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में मामूली कहासुनी के बाद महिला की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी मिराज चौधरी को दिल्ली पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक मुखबिरों से उन्हें मिराज के मूवमेंट की जानकारी मिली थी जिसके बाद गोकुलपुरी इलाके में ही गंदे नाले के पास ट्रैप लगाया. 

रात करीब 3 बजे के आसपास जैसे ही मिराज अपनी बाइक से गोकुलपुरी इलाके से गुजर रहा था. तभी पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की. लेकिन आरोपी मिराज चौधरी ने पुलिस टीम पर तीन राउंड गोली चला दी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मिराज के दोनों पैरों में गोली लगी और वह घायल होकर वहीं गिर पड़ा. 

Advertisement

रोडरेज में महिला की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार 

पुलिस के मुताबित मिराज चौधरी का लंबा आपराधिक रिकार्ड रहा है. साल 2015 में गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में कत्ल के मामले में वह शामिल था. हत्या के इस मामले में उसे छह साल बाद बेल मिली थी. बाहर निकलने के बाद 2022 में उसने एक शख्स की हत्या की कोशिश की थी पर वह पकड़ा गया था. 6 महीने पहले ही जेल से बाहर निकालने के कुछ ही समय बाद उसने फिर से एक और शख्स को जान से मारने की कोशिश की फिर जेल गया. 5 महीने बाद उसे बेल मिली और अब उसने मामूली बात पर बच्चों और पति के सामने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी. 

आरोपी मिराज चौधरी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड 

इन तीनों संगीन मामलों में शामिल मिराज फिलहाल जमानत पर था. पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्टल तीन कारतूस और एक बाइक बरामद की है. 31 जुलाई की दोपहर करीब सवा 3 बजे मिराज अपनी बाइक से गोकुलपुरी इलाके से जा रहा था तभी उसकी बाइक हीरा सिंह नाम के एक व्यक्ति की बुलेट से हल्की सी टच हो गई. इसके बाद दोनों में बहस हुई और मिराज ने हीरा सिंह पर फायर किया जो गोली उसकी पत्नी को लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी.

Advertisement

सीसीटीवी से हुई आरोपी मिराज की पहचान

पुलिस ने आरोपी की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो फिर पुलिस को पता लगा कि इस हत्या को मिराज चौधरी जो की गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके का रहने वाला है. उसने अंजाम दिया है. इसके बाद पुलिस ने मिराज की तलाश में कई स्पेसिफिक टीम लगा दी थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »