गैंगस्टर हिमांशु भाऊ की खास अनु ने अमन को हुस्न के जाल में फंसाया, फिर बर्गर किंग में मरवाईं 40 गोलियां

24 साल की अनु को डॉन बनने की चाहत गैंगस्टर हिमांशु भाऊ के करीब ले आई. हिमांशु को अनु पर काफी भरोसा था जिसके उसने इस टास्क की जिम्मेदारी अनु को दी. दिल्ली के राजौरी गार्डन के बर्गर किंग में हुए हत्याकांड की परत जैसे-जैसे खुलती जा रही है. वैसे-वैसे इस लेडी डॉन और इसकी हकीकत सामने आती जा रही है.

Advertisement
बर्गर किंग मर्डर केस में दिल्ली पुलिस को अनु की तलाश बर्गर किंग मर्डर केस में दिल्ली पुलिस को अनु की तलाश

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली ,
  • 20 जून 2024,
  • अपडेटेड 4:42 PM IST

पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन में मंगलवार देर शाम बर्गर किंग आउटलेट गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा था. जहां तीन अज्ञात हमलावरों ने करीब 40 राउंड फारयिंग कर अमन नाम के शख्स को मौत के घाट उतार दिया था. अमन हरियाणा के झज्जर जिले के छोछी गांव का रहने वाला था वह फाइनेंस व ढाबा का काम था.

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि हत्याकांड की साजिश हजारों किलोमीटर दूर पुर्तगाल में बैठे गैंगस्टर हिमांशु भाऊ ने रची थी. इस काम को अंजाम देने की जिम्मेदारी उसने अपनी खास अनु को दी थी. जिसे अपराध की दुनिया की नई लेडी डॉन कहा जा रहा है. 

Advertisement

हुस्न के जाल में फंसाकर अमन की कराई हत्या

बताया जा रहा है कि 24 साल की अनु को डॉन बनने की चाहत गैंगस्टर हिमांशु भाऊ के करीब ले आई. हिमांशु को अनु पर काफी भरोसा था जिसके उसने इस टास्क की जिम्मेदारी अनु को दी. दिल्ली के राजौरी गार्डन के बर्गर किंग में हुए हत्याकांड की परत जैसे-जैसे खुलती जा रही है. वैसे-वैसे इस लेडी डॉन और इसकी हकीकत सामने आती जा रही है. बताया जा रहा है कि अनु ने अमन को अपने हुस्न के जाल में फंसाकर रेस्टोरेंट बुलाया और 40 गोलियां मरवाकर उसे मौत के घाट उतार दिया. फिर बड़े आराम से फरार हो गई.  

हिमांशु भाऊ ने लेडी डॉन अनु के साथ मिलकर रची साजिश 

सूत्रों की मानें तो अनु जेल में बंद हिमांशु भाऊ के गुर्गों से मिलने जाती थी. अब दिल्ली पुलिस जल्द से जल्द अनु को पकड़ने की कोशिश में जुटी है. जिससे कत्ल की साजिश से पूरी तरह पर्दा उठ सके. पुलिस अब उस रूट को पता करने में जुटी है जहां से शूटर्स को हथियार मिले. दिल्ली पुलिस इसकी भी जांच कर रही है कि ये हनी ट्रैप कैसे रचा गया. अनु मृतक अमन के संपर्क में कब और कैसे आई.

Advertisement

बता दें, अनु के परिवार ने अनु की गुमशुदगी रोहतक के पुलिस थाने में लिखवाई हुई है. अनु को पिछले कई महीनों से हरियाणा पुलिस और उसका परिवार तलाश रहा है. दिल्ली पुलिस ने CCTV कैमरों और इंटेलिजेंस की मदद से शूटर्स की पहचान कर ली है.

पुर्तगाल में बैठे गैंगस्टर हिमांशु भाऊ ने रची थी

इस हत्याकांड को अंजाम तीन शूटर्स ने दिया. इसमें आशीष उर्फ लल्लू हिसार का रहने वाला है, दूसरा कालू रोहतक और तीसरा कन्नू भी रोहतक का ही रहने वाला है. अब पुलिस इसमे शामिल एक 5वें अपराधी की पहचान में भी जुटी है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »