दिल्लीः सीवर में डूबा मोहन गार्डन, महामारी का खतरा

राजधानी दिल्ली के मोहन गार्डन का पूरा हिस्सा पिछले कई दिनों से सीवर के पानी में डूबा है. ऐसे हालात हैं कि कई परिवार अपना घर छोड़कर चले गए हैं.

Advertisement
मोहन गार्डन में घरों में घुसा है सीवर का पानी मोहन गार्डन में घरों में घुसा है सीवर का पानी

मणिदीप शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 19 जुलाई 2016,
  • अपडेटेड 5:02 PM IST

राजधानी दिल्ली के मोहन गार्डन का पूरा हिस्सा पिछले कई दिनों से सीवर के पानी में डूबा है. ऐसे हालात हैं कि कई परिवार अपना घर छोड़कर चले गए हैं. जो बाहर नहीं जा सके वह इमारत की ऊपरी मंजिलों पर रह रहे हैं.

गंदे पानी से बढ़ा महामारी का खतरा
मोहन गार्डन के निवासियों के सपनों के आशियाने तक जमा हो गया है. गंदे पानी से इलाके में बदबू फैल रही है. साथ ही बीमारियों के पनपने की शुरुआत हो चुकी है. सीवर के पानी जमने से मकान की नींव भी कमजोर हो रही है. इसके चलते 500 से ज्यादा मकान कभी भी ढह सकते हैं.

Advertisement

सीवर भरे सड़क पर ईंट रखकर बनाया रास्ता
सीवर-सड़क के इस खेल में इलाके के लोग ईंट रखकर खुद से बनाए गए रास्तों पर संभल-संभल कर चलते हैं. स्थानीय निवासियों का कहना है कि काश इतना संभल कर ही वोट भी किया होता.

कोई सुध नहीं लेते स्थानीय विधायक
30 साल के राहुल बताते हैं कि यहां बहुत है. शिकायत लेकर स्थानीय विधायक नरेश बालियान के पास भी गए, मगर वहां कोई सुनवाई नहीं हुई. बाद में उन्होंने अपने दफ्तर और घर पर मिलना ही बंद कर दिया.

स्कूल नहीं जा पा रहे हैं बच्चे
हालात इस कदर बदतर हैं कि डूबे हुए घरों की इस कॉलोनी में अब सांप और बिच्छू भी मिलने लगे हैं. बदइंतजामी का आलम यह है कि 12 साल के तरुण जैसे कई बच्चे कई दिनों से हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »