बिना LG की इजाजत के विदेश गए केजरीवाल सरकार के मंत्रियों से वसूला जाए पैसा

दिल्ली सरकार मे नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने गुरुवार को केजरीवाल सरकार की शिकायत उपराज्यपाल से की है. विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि सरकार बनने के बाद कई मंत्रियों ने बिना कंपीटेंट अथॉरिटी से परमिशन लिए विदेश यात्राएं की हैं, जो कि नियम के विरुद्ध है, ऐसे में टूर में आने वाला सरकारी खर्चा मंत्रियों की जेब से वसूला जाए.अधिकारियों की भी जांच होकई मंत्री जा चुके हैं विदेश यात्राओं पर

Advertisement
विजेंद्र गुप्ता विजेंद्र गुप्ता

सबा नाज़ / अंकित यादव

  • नई दिल्ली,
  • 18 अगस्त 2016,
  • अपडेटेड 12:03 PM IST

दिल्ली सरकार मे नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने गुरुवार को केजरीवाल सरकार की शिकायत उपराज्यपाल से की है. विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि सरकार बनने के बाद कई मंत्रियों ने बिना कंपीटेंट अथॉरिटी से परमिशन लिए विदेश यात्राएं की हैं, जो कि नियम के विरुद्ध है, ऐसे में टूर में आने वाला सरकारी खर्चा मंत्रियों की जेब से वसूला जाए.

विजेंद्र गुप्ता ने कहा है कि सरकार बनने के बाद कई मंत्रियों ने विभागीय स्टाफ के हेड और तमाम दूसरे अधिकारियों के साथ विदेश यात्राएं की हैं और यह सारी यात्राएं बिना से परमिशन लिए की गई हैं. ऐसे में यह सारी यात्रा नियम के विरुद्ध माने जाएंगी, विजेंद्र गुप्ता ने आगे बोला कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पीडब्ल्यूडी मंत्री सत्येंद्र जैन से पैसा वसूला जाना चाहिए.

Advertisement

अधिकारियों की भी जांच हो
विजेंद्र गुप्ता ने कहा है कि जो अधिकारी इन मंत्रियों के साथ विदेश यात्राओं पर गए हैं उनकी भी जांच होनी चाहिए कि क्या उन्होंने उपराज्यपाल से इस मसले पर इजाजत ली है या नहीं. इसी मसले पर ने उपराज्यपाल नजीब जंग से मुलाकात कर केजरीवाल सरकार के खिलाफ शिकायत पत्र सौंपा है. उपराज्यपाल से मांग की है कि इस पूरे मसले पर जल्द से जल्द जांच कर दोषियों पर कार्यवाही की जाए.

कई मंत्री जा चुके हैं विदेश यात्राओं पर
अरविंद केजरीवाल की सरकार बनने के बाद कई मंत्री विदेश यात्राओं पर जा चुके हैं. जिनमें उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, पीडब्ल्यूडी मंत्री सत्येंद्र जैन, महिला एवं बाल विकास मंत्री संदीप कुमार, दिल्ली डायलॉग कमीशन के चीफ आशीष खेतान समेत कई पर विदेश यात्राएं कर चुके हैं. इसके अलावा पहली बार कई सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपल को विदेश यात्राओं पर सीखने को भेजा गया था ताकि वो अपने स्कूल के लिए कुछ अच्छा सीख सकें, सरकार के इस कदम की सराहना भी हुई थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »