Delhi Crime: परिवार को मैसेज में दिया 'मौत का हिंट', फिर शुभांगी और खुद को मारी गोली

दिल्ली के बुराड़ी थाना क्षेत्र के कमालपुर में एक घर से युवक और युवती के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शुरुआती जांच में आशंका है कि युवक ने पहले युवती को गोली मारी और फिर खुद को गोली मार ली. घटना से पहले युवक ने अपने परिवार को एक मैसेज भी भेजा था. पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी. (Photo: Screengrab) युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी. (Photo: Screengrab)

अरविंद ओझा / हर्षित मिश्रा

  • नई दिल्ली ,
  • 16 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:42 PM IST

दिल्ली के बुराड़ी थाना क्षेत्र के कमालपुर में गुरुवार दोपहर एक घर से युवक और युवती के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस को घर के अंदर गोली चलने की जानकारी मिली थी. सूचना मिलते ही बुराड़ी थाना पुलिस, क्राइम टीम, एफएसएल टीम और कैट्स एंबुलेंस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घर के तीसरे फ्लोर का दरवाजा खोलकर देखा तो कमरे के अंदर 26 वर्षीय निखिल और 22 वर्षीय शुभांगी कश्यप खून से लथपथ पड़े मिले. युवक के शव के पास एक पिस्टल भी बरामद हुई.

Advertisement

शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि निखिल ने पहले शुभांगी को गोली मारी और उसके बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. हालांकि पुलिस ने साफ किया है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है.

 युवक और युवती के शव मिलने से मचा हड़कंप

जांच के दौरान पुलिस को एक और अहम जानकारी मिली. अधिकारियों के मुताबिक, घटना से पहले निखिल ने अपने परिवार को एक मैसेज भेजा था. इस मैसेज में उसने अपनी मानसिक स्थिति का जिक्र किया था और कोई बड़ा कदम उठाने का संकेत दिया था. पुलिस अब इस मैसेज की भी जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना के पीछे की वजह क्या थी.

Advertisement

जानकारी के अनुसार, दोपहर के समय निखिल की बहन घर पहुंची. उसने देखा कि मुख्य गेट बंद है. काफी देर तक कोई जवाब नहीं मिलने पर वह अंदर गई, जहां दोनों को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा. इसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

उत्तर जिला के डीसीपी राजा बांठिया ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि निखिल और शुभांगी पिछले छह से आठ महीनों से एक-दूसरे के संपर्क में थे. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि घटना में इस्तेमाल की गई पिस्टल लाइसेंसी थी या अवैध. इसके अलावा दोनों के रिश्ते और घटना से पहले की परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है.

पुलिस कई एंगल से मामले की जांच में जुटी

पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटा लिए हैं और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फोरेंसिक टीम ने भी मौके से जरूरी नमूने एकत्र किए हैं. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ही पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी. फिलहाल बुराड़ी थाना पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »