दिल्ली में महिला के साथ दरिंदगी, फैक्ट्री में काम करने वाले ठेकेदार ने किया दुष्कर्म

जांच के दौरान दिल्ली पुलिस को पता चला कि एक सहकर्मी ने कथित घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था. इसके बाद आरोपी को हिरासत में लिया गया.

Advertisement
दिल्ली में महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात (Representative image) दिल्ली में महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात (Representative image)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 4:13 AM IST

राजधानी दिल्ली के नरेला में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने 66 वर्षीय शख्स को हिरासत में लिया है.

पुलिस ने रविवार को बताया कि नरेला के खेड़ा खुर्द इलाके में कूलर की घास बनाने वाली फैक्ट्री में 20 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर ठेकेदार ने दुष्कर्म किया. 66 वर्षीय लेबर ठेकेदार को हिरासत में ले लिया गया है.

Advertisement

शिकायतकर्ता महिला उत्तर प्रदेश की रहने वाली है. वह करीब एक महीने से उस फैक्ट्री में काम कर रही थी और वहीं रह रही थी. पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म का यह मामला 1 सितंबर का है.

जांच के दौरान पुलिस को यह भी पता चला कि एक सहकर्मी ने कथित घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था. इसके बाद आरोपी को हिरासत में लिया गया.

इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आगे की जांच जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »