6वें दिन कपिल मिश्रा ने तोड़ा अनशन, केजरीवाल के खिलाफ आज जाएंगे CBI

कपिल मिश्रा ने अस्पताल के अंदर डॉक्टरों की मौजूदगी में अनशन खत्म किया. कपिल ने कहा कि मंगलवार को 11 बजे सीबीआई सीबीडीटी जाऊंगा और शिकायत दूंगा.

Advertisement
कपिल मिश्रा कपिल मिश्रा

पंकज जैन

  • नई दिल्ली,
  • 15 मई 2017,
  • अपडेटेड 12:48 AM IST

दिल्ली के पूर्व जल संसाधन और पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने छठवें दिन अपना अनशन तोड़ दिया है. कपिल अब मंगलवार को सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सबूत सौंपने सीबीआई के पास जाएंगे. कपिल मिश्रा रविवार को आम आदमी पार्टी के खिलाफ जारी किए गए सारे दस्तावेज सीबीआई को सौंपेंगे. पूर्व मंत्री ने पार्टी पर भ्रष्टाचार के कई गंभीर आरोप लगाए हैं और प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि AAP पिछले तीन वर्षों से काले धन को सफेद कर रही है.

Advertisement

कपिल मिश्रा ने अस्पताल के अंदर डॉक्टरों की मौजूदगी में अनशन खत्म किया. कपिल ने कहा कि मंगलवार को 11 बजे सीबीआई सीबीडीटी जाऊंगा और शिकायत दूंगा. जो लोग मजाक उड़ा रहे उनको बता दूं 5 दिन अनशन के बाद अस्पताल आया. केजरीवालजी खांसी में 15 दिन के लिए अस्पताल चले जाते है. केजरीवाल पर्दे के पीछे छिप के बैठे है. पत्नी को सामने लाते हैं.

अनशन तोड़ने के बाद कपिल ने 'आज तक' से कहा कि हवाला, काला धन, काले धन को सफेद करना, फर्जी कंपनियों का रैकेट चलाने के खिलाफ अरविंद केजरीवाल पर केस दर्ज करूंगा. आज जांच शुरू नहीं होती तो केजरीवालजी के सगे रिश्तेदारों पर छापे नही पड़ते, अब अरविंद केजरीवाल का जेल जाना बाकी है.

कपिल ने कहा कि मोहल्ला क्लीनिक का 225 करोड़ रुपये का घोटाला है, जिसकी जानकारी एलजी को दूंगा. सरकार के अधिकारी और डॉक्टर ने जानकारी दी है, एसीबी में भी शिकायत दर्ज करूंगा. जैसे पानी के बिना मछली तड़पती है, वैसे अरविंद केजरीवाल तड़प रहे हैं. वो टाइम और बाकी जानकारी जानना चाहते हैं. अगर ये सबूत उनको दे दिए तो चोर बेगुनाही ढूंढने लगेगा.

Advertisement

कपिल ने कहा कि मैंने सारे तथ्य, सबूत, पेपर, डॉक्यूमेंट सामने रखे हैं, अब जवाब अरविंद केजरीवाल देश को दें. जितने घोटाले अरविंद केजरीवाल के खुल गए हैं, उतने में तो लालू यादव ने इस्तीफा दे दिया था. अरविंद केजरीवाल ने भाई भतीजावाद का रैकेट चलाया है जो देश के सामने खुल गया है. अरविंद केजरीवाल 6 फ्लैग स्टाफ की जिस 4 दीवार के पीछे छुपकर बैठे हैं, ज्यादा दिन उसमे नही रहेंगे, तिहाड़ उनका इंतजार कर रही है. मेरी पार्टी है, भ्रष्टाचारियों को बाहर निकालकर इसके खिलाफ लड़ेंगे. दोबारा अनशन शुरू करने की ज़रूरत नही पड़ेगी.

आम आदमी पार्टी द्वारा खुद को और नील को बीजेपी का एजेंट बताए जाने से खफा कपिल मिश्रा ने एक तस्वीर साझा की, जिसमें नील केजरीवाल के साथ दिखाई दे रहे हैं.

कपिल मिश्रा ने सोमवार सुबह आम आदमी पार्टी के नेताओं और सीएम केजरीवाल पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया कि पहले वे चुप्पी साधेंगे, ध्यान भटकाएंगे, झूठी फोटो व वीडियो वायरल करेंगे, सच से बचने की कोशिश करेंगे और फिर जेल जाएंगे.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले दिल्ली कैबिनेट के ही पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा रविवार 14 मई को हो गए थे. कपिल ने आम आदमी पार्टी की फंडिंग से लेकर नेताओं की विदेश यात्राओं पर भी सवाल उठाए थे. कपिल के मुताबिक फर्जी कंपनियों और लोगों के माध्यम से पार्टी को चंदा दिया गया.

Advertisement

कपिल मिश्रा पिछले पर बैठे हैं और कल तबीयत बिगड़ने के बाद भी उन्होंने ट्वीट किया कि जब तक AAP नेताओं की विदेश यात्राओं के जवाब नहीं मिलते, तब तक वे कुछ नहीं खाएंगे. वहीं कपिल की पत्नी प्रीति ने कहा था कि भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू हुई ये लड़ाई अब जारी रहेगी और अगर जरूरत पड़ी तो वो खुद सारे पेपर्स लेकर सीबीआई के पास जाएंगी.

कपिल मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहले चंदे की अपील करते केजरीवाल का वीडियो दिखाया था और फिर एक-एक कर पार्टी के खाते में जमा किए गए पैसों का विवरण दिया. कभी केजरीवाल को अपना गुरु बताने वाले दिया, 'अब तो ये स्पष्ट है, केजरीवाल भ्रष्ट हैं'.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »