बुजुर्गों को ब्याज-मुक्त लोन का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, दिल्ली के कॉल सेंटर से तीन गिरफ्तार

दिल्ली के एक कॉल सेंटर में छापेमारी कर मुंबई पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों पर वरिष्ठ नागरिकों को ब्याज-मुक्त लोन का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने का आरोप है. जांच में सामने आया है कि इन्होंने 132 मामलों में धोखाधड़ी की है. एक 70 वर्षीय बुजुर्ग से 1.40 करोड़ की ठगी से मामला सामने आया.

Advertisement
फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 25 अप्रैल 2025,
  • अपडेटेड 9:03 PM IST

मुंबई पुलिस की साइबर टीम ने दिल्ली में एक कॉल सेंटर पर छापा मारकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. ये लोग वरिष्ठ नागरिकों को ब्याज-मुक्त लोन देने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी कर चुके हैं.

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, जांच की शुरुआत तब हुई जब 70 वर्षीय एक बुजुर्ग ने शिकायत की कि एक व्यक्ति ने खुद को नामी फाइनेंशियल कंपनी का एग्जीक्यूटिव बताकर उनसे 1.40 करोड़ रुपये की ठगी की.

Advertisement

ठगों ने पहले बुजुर्ग को ब्याज-मुक्त लोन का प्रस्ताव दिया. फिर स्टाम्प ड्यूटी, रजिस्ट्रेशन और अन्य फीस के नाम पर अलग-अलग खातों में बड़ी रकम जमा करवाते रहे.

कंपनी का एग्जीक्यूटिव बताकर 1.40 करोड़ रुपये की ठगी

पुलिस जांच में मोबाइल नंबरों की लोकेशन दिल्ली की निकली, जिसके बाद दिल्ली के एक कॉल सेंटर में रेड की गई. वहां से शहजाद लाल मोहम्मद खान उर्फ रहमान (30), अनुज उत्तमसिंह रावत उर्फ अनिल यादव (30), और मोहम्मद आमिर हुसैन (34) को गिरफ्तार किया गया.

फर्जी कॉल सेंटर में छापा मारकर तीन आरोपी गिरफ्तार

इनके मोबाइल फोन से मिली जानकारी के अनुसार, इन्होंने अब तक 132 लोगों को इसी तरह ठगा है. कुल ठगी की रकम कई करोड़ रुपये तक पहुंचती है. पुलिस ने बताया कि यह गैंग खासकर वरिष्ठ नागरिकों को निशाना बनाता था और उन्हें आकर्षक ऑफर देकर पैसे वसूलता था. आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »