देर रात गैंगवार से दहली दिल्ली, ASI शहीद, 2 बदमाश ढेर

दिल्ली के मियांवाली इलाके में रविवार देर रात हुई गैंगवार ने हड़कंप मचा दिया. इस गैंगवार में दिल्ली पुलिस के ASI समेत 3 लोगों की मौत हो गयी. जबकि दिल्ली पुलिस का एक कांस्टेबल घायल हो गया.

Advertisement
दिल्ली में गैंगवार दिल्ली में गैंगवार

मणिदीप शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 01 मई 2017,
  • अपडेटेड 7:47 AM IST

दिल्ली के मियांवाली इलाके में रविवार देर रात हुई गैंगवार ने हड़कंप मचा दिया. इस गैंगवार में दिल्ली पुलिस के ASI समेत 3 लोगों की मौत हो गयी. जबकि दिल्ली पुलिस का एक कांस्टेबल घायल हो गया.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक बवाना का रहने वाला भूपेंद्र अपने दोस्त अरुण और अपने दो सुरक्षाकर्मियों के साथ कार में बैठा हुआ था. भूपेंद्र पर कई अपराधिक मामले भी दर्ज हैं. जानकारी के मुताबिक रात करीब 11.15 बजे गाड़ी के पास कुछ बदमाश पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी.

Advertisement

ASI की मौत
कार में भूपेंद्र के साथ बैठे की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई. गोली लगने से भूपेंद्र और उसके दोस्त अरुण की भी मौत हो गई. इस गोलीबारी में दिल्ली पुलिस का कांस्टेबल कुलदीप घायल हो गया. जिसका फिलहाल इलाज चल रहा है.

नामी बदमाश है भूपेंद्र
नाम के जिस शख्स पर ये हमला हुआ वो एक नामी बदमाश है. उस पर कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. दिल्ली पुलिस के एएसआई और एक कांस्टेबल भूपेंद्र की सुरक्षा में तैनात थे. जिस वक्त बदमाश भूपेंद्र पर हमला करने पहुंचे, तब भूपेंद्र के साथ मौजूद थे, जिसके चलते वो भी बदमाशों की गोलियों का शिकार हो गए.

 

बता दें कि दिल्ली में गैंगवार की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं. इस साल के शुरुआत में ही साउथ ईस्ट दिल्ली के अम्बेडकर नगर थाना इलाके में जबरदस्त शूट आउट हुआ था. इस शूटआउट में दो लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई थी, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement