दिल्ली आबकारी नीति मामले में आरोपी राजेश जोशी को ED ने कोर्ट में किया पेश

राजेश जोशी को सोमवार को ED ने कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने कहा कि अगर आप हर आरोपी को एक दूसरे के सामने बैठाकर पूछताछ करेंगे तो यह सिलसिला चलता ही रहेगा. ED ने कहा कि एक आरोपी को आज समन किया है उससे आज कंफ्रंट करवा लेंगे.

Advertisement
फाइल फोटो फाइल फोटो

संजय शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 13 फरवरी 2023,
  • अपडेटेड 5:50 PM IST

दिल्ली आबकारी नीति मामले में आरोपी राजेश जोशी को सोमवार को ED ने कोर्ट में पेश किया. राजेश जोशी की 4 दिन की  ED हिरासत खत्म होने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया. ED ने राजेश जोशी की हिरासत 10 दिन और बढ़ाने की मांग की.

ED ने कहा कि चार लोगों के साथ जोशी का अम्नासमना यानी कंफ्रंट करवाना था. लेकिन चार में से दो लोग ही जांच में शामिल हुए. दो लोगों से अभी आमने सामने पूछताछ करनी है. कोर्ट ने कहा कि अगर आप हर आरोपी को एक दूसरे के सामने बैठाकर पूछताछ करेंगे तो यह सिलसिला चलता ही रहेगा. ED ने कहा कि एक आरोपी को आज समन किया है उससे आज कंफ्रंट करवा लेंगे.

Advertisement

कोर्ट ने केस के जांच अधिकारी से कहा कि बीते चार दिन की ED हिरासत में राजेश जोशी से की गई पूछताछ की फाइल दिखाए. ED ने कोर्ट को बताया कि राजेश जोशी के आई क्लॉड का डाटा डंप कलेक्ट किया गया है. कोर्ट ने कहा कि चार दिन की हिरासत में बस यही किया है आपने?

राजेश जोशी के वकील ने कहा कि ED ने 5 नवंबर को मेरे दफ्तर और अन्य जगहों पर रेड किया लेकिन ED को रेड में कुछ भी नहीं मिला. ED ने कहा कि हिरासत के दौरान राजेश जोशी से पूछताछ किया गया और एक आरोपी दिनेश अरोड़ा से कंफ्रंट करवाया था. राजेश जोशी ने कहा कि हिरासत में रख कर उन लोगो से कंफ्रंट करवा रहे हैं जिनसे पहले पूछताछ कर चुके हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »