LG के इशारे पर चला एमसीडी का बुलडोजर, हटा अतिक्रमण

टीम ने नत्थू कॉलोनी फ्लाईओवर के नीचे अवैध रूप से पार्क की गई गाड़ियों को क्रेन की मदद से हटाया और वाहन मालिकों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई. इसके अलावा शाहदरा फ्लाईओवर के नीचे से भी अवैध पार्किंग के अलावा इसके नीचे बनी बस्ती को भी हटाया गया.

Advertisement
ईस्ट एमसीडी ने अतिक्रमण पर चलाया बुलडोजर ईस्ट एमसीडी ने अतिक्रमण पर चलाया बुलडोजर

रवीश पाल सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 23 अगस्त 2017,
  • अपडेटेड 5:56 AM IST

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल के निर्देश पर एमसीडी दिल्ली के फ्लाईओवर के नीचे से अतिक्रमण को हटा रही है ताकि फ्लाईओवर के नीचे की जगह का सौंदर्यीकरण किया जा सके. मंगलवार को ईस्ट एमसीडी की टीम ने नत्थू कॉलोनी फ्लाईओवर और मानसरोवर पार्क इलाके में शाहदरा फ्लाईओवर के नीचे से अतिक्रमण हटाया.

ये इलाका शाहदरा नॉर्थ जोन के अंतर्गत आता है. टीम ने नत्थू कॉलोनी फ्लाईओवर के नीचे अवैध रूप से पार्क की गई गाड़ियों को क्रेन की मदद से हटाया और वाहन मालिकों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई. इसके अलावा शाहदरा फ्लाईओवर के नीचे से भी अवैध पार्किंग के अलावा इसके नीचे बनी बस्ती को भी हटाया गया.

Advertisement

निगम के मुताबिक अतिक्रमण हटाने की मुहिम के दौरान शाहदरा फ्लाईओवर के नीचे से करीब 40 झुग्गियों को बुलडोजर की मदद से तोड़ा गया. इस दौरान की टीम को लोगों के विरोध का सामना भी करना पड़ा जिसके कारण निगम को पुलिस की सहायता लेना पड़ी. अतिक्रमण हटाने के दौरान एमसीडी के साथ बिजली कम्पनी  की टीम भी मौजूद थी जिसकी मदद से बिजली के कनेक्शन को काटा गया.

आपको बता दें कि तीनों निगमों के अधिकारियों के साथ दौरों में फ्लाईओवरों के नीचे अतिक्रमण पर काफी सख्त हैं और उन्होंने ही फ्लाईओवरों के नीचे हटा कर जगह को हरा-भरा कर सुंदर बनाने के निर्देश दिए हैं ताकि इलाका सुंदर दिखे और अतिक्रमण मुक्त भी रहे.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement