दिल्ली BJP में सब ठीक नहीं! वॉट्सऐप ग्रुप्स से निकाले गए तेजिंदर बग्गा और नेहा दुआ

दिल्ली बीजेपी में इन दिनों सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. पार्टी के सीनियर नेता ने बताया कि युवा नेताओं को उतने मौके नहीं मिल रहे हैं. वहीं गुटबाजी और पक्षपात भी हावी है.

Advertisement
तेजिंदर बग्गा ने ट्विटर बायो से 'बीजेपी प्रवक्ता' भी हटाया तेजिंदर बग्गा ने ट्विटर बायो से 'बीजेपी प्रवक्ता' भी हटाया

सुशांत मेहरा

  • नई दिल्ली,
  • 24 जून 2021,
  • अपडेटेड 3:40 PM IST
  • भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली यूनिट में इन दिनों खींचतान की खबरें
  • तेजिंदर पाल बग्गा और नेहा शालिनी दुआ वॉट्सऐप ग्रुप्स से निकाले गए

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की दिल्ली प्रदेश यूनिट में इन दिनों सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. कुछ पार्टी नेताओं में असंतोष है जो कि पिछले कुछ दिनों से ज्यादा बढ़ गया है. इसकी मुख्य वजह दो प्रवक्ताओं को वॉट्सऐप ग्रुप्स से निकालना है. जिन दो लोगों को पिछले दिनों बीजेपी प्रदेश यूनिट ने वॉट्सऐप ग्रुप्स से निकाला उसमें तेजिंदर पाल बग्गा और नेहा शालिनी दुआ शामिल हैं.

Advertisement

जानकारी मिली है कि प्रदेश इकाई के कई नेता नए अध्यक्ष के कामकाज से खुश नजर नहीं आ रहे हैं. दूसरी तरफ दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता भी इन नेताओं के तरीकों से नाराज हैं. इसके साथ ही दिल्ली बीजेपी के वरिष्ठ प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर भी पार्टी गतिविधियों से नाराज चल रहे है. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता को पद संभाले अभी एक साल ही हुआ है. एक साल में ही पार्टी अंतर्कलह जिस तरीके से खुल कर सामने आ गई है, उससे अगले साल निगम के चुनाव जीत पाना बीजेपी के लिए मुश्किल होगा.

जानकारी के मुताबिक, दोनों को पार्टी के वॉट्सऐप ग्रुप्स से निकाला गया था. वहीं दिल्ली बीजेपी की मीडिया टीम के हेड नवीन कुमार ने दावा किया कि पार्टी में सबकुछ ठीक है. वह बोले कि कुछ नेताओं ने अपने फोन बदले होंगे, या ऐसी कोई तकनीकी वजह होगी, जिससे वे ग्रुप से डिलीट हो गए.

Advertisement

बग्गा, बीजेपी का जाना पहचाना चेहरा हैं. जानकारी के मुताबिक, उनको शनिवार को पार्टी के दो वॉट्सऐप ग्रुप्स में से हटाया गया था. इसमें मुख्य तौर पर पार्टी के मीडिया टीम के सदस्य थे. हालांकि, उनको मंगलवार को फिर से शामिल किया गया, लेकिन फिर बग्गा खुद वॉट्सऐप ग्रुप्स से बाहर हो गए. इतना ही नहीं, बग्गा ने ट्विटर पर अपने बायो में से अब 'बीजेपी प्रवक्ता' भी हटा लिया है. बग्गा से जब बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फिलहाल कुछ भी कहने से इनकार किया. वह बोले कि पार्टी नेताओं से इस बारे में बात की जानी चाहिए.

ग्रुप्स से फिर जुड़ीं शालिनी दुआ

बग्गा ने साल 2020 में विधानसभा चुनाव लड़ा था. इसमें वह हरी नगर सीट से चुनाव हार गए थे. बग्गा चाहते थे कि उनको पार्टी में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिले, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. दूसरी तरफ शालिनी दुआ को भी ग्रुप्स से निकाला गया है. वह कुछ वक्त पहले ही दिल्ली बीजेपी में शामिल हुई थीं. उन्हें इस महीने के शुरुआत में ग्रुप्स से हटाया गया था.सूत्रों ने बताया कि पिछले शनिवार को उन्हें फिर से जोड़ा गया. दिल्ली बीजेपी की मीडिया टीम में 25 से अधिक प्रवक्ता हैं.

पार्टी सूत्रों की मानें तो पार्टी में आपसी मतभेद दिल्ली बीजेपी के मीडिया प्रभारी नवीन कुमार को लेकर है. नवीन कुमार प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता की टीम में है. वह टीवी चैनल्स की डिबेट और मीडिया में आगे आने के लिए नए नए चेहरों को मौका दे रहे हैं, जिनको दिल्ली की राजनीति की बेहतर समझ भी नहीं है.

Advertisement

पहले हरीश खुराना के साथ हुआ था ऐसा

ऐसा ही कुछ हरीश खुराना के साथ हुआ था. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना के बेटे हरीश पदाधिकारियों की नियुक्ति में उनकी ‘वरीयता’ को नजरअंदाज करने के बाद करीब एक महीने पहले दिल्ली बीजेपी की मीडिया टीम के व्हाट्सएप समूहों से हट गए थे. कुछ महत्वपूर्ण पद दिए जाने की उनकी इच्छा को नजरअंदाज करने के बाद उन्होंने बीजेपी प्रवक्ता पद से इस्तीफा देने की धमकी दी थी. बाद में दिल्ली बीजेपी के नेताओं ने उन्हें मनाया और उन्हें पार्टी में मीडिया संबंधों के प्रमुख का पद दिया गया.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »