दिल्ली-NCR में घना कोहरा, 35 ट्रेनें रद्द, टेंपरेचर 5.24 डिग्री तक गिरा

शुक्रवार सुबह दिल्ली का तापमान 5.24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पारे में गिरावट के साथ-साथ घने कोहरे की चादर भी बिछ गई. कोहरे के कारण 35 ट्रेनों को भी रद्द कर दिया गया है.

Advertisement
सर्दी में भी इजाफा सर्दी में भी इजाफा

लव रघुवंशी

  • नई दिल्ली,
  • 22 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 11:56 AM IST

दिल्ली-एनसीआर में ठंड ने यू-टर्न ले लिया है. तापमान में एकसाथ आई गिरावट से ठंड बढ़ गई है. दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से ठंड का प्रकोप देखा जा रहा है. शुक्रवार सुबह दिल्ली का तापमान 5.24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

पारे में गिरावट के साथ-साथ घने कोहरे की चादर भी बिछ गई. कोहरे के कारण 35 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया.

Advertisement

विमान सेवा पर भी असर
राजधानी में घने कोहरे के कारण आईजीआई एयरपोर्ट से जाने और आने वाली 37 उड़ानों में देरी हुई है.

इससे पहले जनवरी का आधा महीना मौसम गर्म बना रहा. लेकिन पिछले 4-5 दिनों में ने एक साथ अपना असर दिखाना शुरू कर दिया. उत्तर भारत में आए के कारण सर्दी में बढ़ोतरी हुई है. इसके साथ ही पहाड़ी इलाकों में भी बर्फबारी हो रही है.

अभी अगले 1-2 दिन ठंड के ऐसे ही बने रहने के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार उसके बाद तापमान फिर से सामान्य होने लगेगा. वहीं जम्मू-कश्मीर में भी ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही है. तापमान में लगातार गिरावट हो रही है. कई इलाकों में तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे बना हुआ है और लोगों को शीतलहर से फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement