डेंगू और चिकनगुनिया पर फीवर क्लीनिक का रियलिटी चेक

दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का सरकारी अस्पतालों में इंतजाम के सवाल पर कहना है कि चिकनगुनिया और डेंगू एक ही मच्छर से होता है. घर के आसपास पानी इकट्ठा होने ना दें.

Advertisement
दिल्ली सरकार के दावों का सच दिल्ली सरकार के दावों का सच

पंकज जैन / सुरभि गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 24 अगस्त 2016,
  • अपडेटेड 6:58 PM IST

दिल्ली सरकार डेंगू के मरीज और बुखार से पीड़ित लोगों को इलाज देने के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर सच्चाई इसके उलट है. पूर्वी दिल्ली के डॉ हेडगेवार आरोग्य संसथान में फीवर क्लीनिक का 'आज तक' की टीम ने रियलिटी चेक किया और जो सच्चाई सामने आई, वो सरकारी दावों पर सवाल खड़े कर रही है.

फीवर क्लीनिक में जांच के इंतजाम नहीं
कैमरे में कैद सच को बयां करें, तो अस्पताल के आपातकालीन गेट के नजदीक फीवर क्लीनिक का छोटा सा कमरा बनाया गया है. इसमें एक डॉक्टर मरीज देख रहा है और दूसरा ब्लड टेस्ट या प्लेट्लेट्स के सैंपल जुटा रहा है. क्लीनिक के सामने अपनी बारी का इंतजार कर रहे लोगों की संख्या बेहद ज्यादा है, लेकिन हैरानी की बात ये है कि फीवर क्लीनिक में फीवर टेस्ट करने का इंतजाम ही नहीं है.

Advertisement

क्लीनिक पर मरीजों ने जताई नाराजगी
डॉ हेडगेवार आरोग्य संस्थान के फीवर क्लीनिक में सूरज अरोड़ा नाम के शख्स गीता कॉलोनी से अपना इलाज कराने आये थे, बुखार की वजह से चल भी नहीं पा रहे थे. एक कंधे से पत्नी तो दूसरे कंधे से मां ने संभाला हुआ था. सूरज का कहना है कि फीवर क्लीनिक में फीवर चेक नहीं किया जा रहा. डॉक्टर सिर्फ यहां से वहां घुमा रहे थे.

इसके अलावा फीवर क्लीनिक से बाहर निकले धीरज नाम के शख्स ने बताया कि पिछले दो दिन से उन्हें बुखार है, लेकिन फीवर क्लीनिक में मौजूद कोई टेस्ट करने के लिए नहीं कहा, बल्कि एक दिन की दवाई खाने को कह दिया. चेकअप करना चाहिए था, लेकिन नहीं हुआ.

मरीजों के लिए करीब 34 बेड का इंतजाम
अस्पताल के अंदर से फीवर क्लीनिक का 'आज तक' की टीम ने जायजा भी लिया. फीवर क्लीनिक में मौजूद डॉक्टर का कहना है कि दिन भर में पांच सौ मामले बुखार के आ रहे हैं. हालांकि डॉक्टर ने टेस्ट ना करने के आरोप को नकारा है. अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक कुल पांच सकारात्मक मामले डेंगू के हेडगेवार अस्पताल में पाए गए हैं. वार्ड में मरीजों के लिए करीब 34 बेड का इंतजाम किया गया है.

Advertisement

अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं
दिल्ली सरकार में का सरकारी अस्पतालों में इंतजाम के सवाल पर कहना है कि चिकनगुनिया और डेंगू एक ही मच्छर से होता है. घर के आसपास पानी इकट्ठा होने ना दें. के केस में जनता से कहना चाहूंगा कि अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं होती है. घर पर आराम से इलाज हो सकता है. 355 जगहों पर डेंगू क्लीनिक हैं, जहां कोई भी जाकर टेस्ट करा सकता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »