दिल्ली के यमुना बाजार में बुलडोजर एक्शन, खाली कराए जा रहे 300 घर

दिल्ली के यमुना बाजार इलाके में बुलडोजर कार्रवाई जारी है. 300 से ज्यादा घरों को खाली करने का नोटिस जारी किया गया है क्योंकि ये इलाका यमुना की ओ-जोन बेल्ट में आता है. सरकार की मानें तो बाढ़ के खतरे और जर्जर मकानों के कारण सुरक्षा के लिए ये कदम उठाया है.

Advertisement
दिल्ली HC के आदेश के बाद यमुना बाजार में बुलडोजर एक्शन तेज हो गया. (Photo- Screengrab) दिल्ली HC के आदेश के बाद यमुना बाजार में बुलडोजर एक्शन तेज हो गया. (Photo- Screengrab)

सुशांत मेहरा

  • नई दिल्ली,
  • 25 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:50 AM IST

दिल्ली के यमुना बाजार इलाके में इस समय बुलडोजर एक्शन जारी है. दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद कार्रवाई तेज कर दी है. अतिक्रम पर बुलडोजर चलाने से पहले DDMA ने यहां के 300 से ज्यादा घरों को खाली करने का नोटिस जारी किया था.

दरअसल, यमुना बाजार इलाका यमुना की 'ओ-जोन' बेल्ट के अंतर्गत आता है. सरकार की तरफ से नियमों के मुताबिक यमुना की इस पूरी बेल्ट पर किसी भी तरह के अतिक्रमण की इजाजत नहीं है. इसके बावजूद यहाँ बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण कर लिया गया था.

Advertisement

यमुना बाजार से आ रही तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि वहां बुलडोजर की कार्रवाई चल रही है. ऐसे में लोग अब अपने घरों से अपना जरूरी सामान बाहर निकालते हुए नजर आए.

पिछले कई सालों से यहां लगभग 300 परिवार रह रहे थे. यहां रहने वाले लोगों का कहना है कि वो लगभग सौ साल से भी ज्यादा वक्त से इस जगह पर रह रहे हैं. उनकी मानें तो वो बहुत पुराने समय से यहां हैं, इसलिए उनको यहां से नहीं हटाया जाना चाहिए.

डूब क्षेत्र होने के कारण जान का खतरा

प्रशासन के पास इस कार्रवाई को करने की एक बेहद ठोस वजह है. जब भी मानसून के दौरान दिल्ली में बाढ़ का खतरा मंडराता है और यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर जाता है, तो सबसे पहले यही वो इलाका है जो डूब क्षेत्र में आता है. बाढ़ आने पर सबसे ज्यादा पानी इसी इलाके में भर जाता है. ऐसी खतरनाक स्थिति में यहां रहने वाले तमाम लोगों को सरकार की तरफ से बाहर सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट करना पड़ता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: संभल में मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन दूसरे दिन भी जारी, भारी पुलिस बल तैनात

जर्जर हो चुके हैं मकान

प्रशासन का ये भी मानना है कि इस इलाके में बने कई सारे मकान काफी जर्जर स्थिति में पहुंच चुके हैं. जब भी यमुना में बाढ़ आती है, तो उस वक्त इन जर्जर मकानों में रहने वाले लोगों की जान काफी खतरे में रहती है. लोगों की जान-माल की सुरक्षा को देखते हुए सरकार इस इलाके को खाली करा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »