दिल्ली में महिला की हत्या... पति ने एक्साइड बैट्री से पीट-पीटकर मारा, फिर खुद भी दे दी जान

दिल्ली के रणहोला इलाके में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुद जहर खाकर जान दे दी. पुलिस के अनुसार, आरोपी विनय ने पत्नी निशा पर एक्साइड बैटरी से हमला किया और फिर एल्युमीनियम फॉस्फाइड की गोलियां खा लीं. घटना की जानकारी उसने अपनी बहन को दी, जिसके बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

Advertisement
पति-पत्नी दोनों रह रहे थे अलग. (Photo: ITG) पति-पत्नी दोनों रह रहे थे अलग. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • दिल्ली,
  • 05 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:11 AM IST

दिल्ली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. फिर खुद भी जहर खा लिया. जिससे दोनों की मौत हो गई. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया और मामले की जांच में भी जुट गई है. 

Advertisement

पुलिस के मुताबिक विनय ने अपनी पत्नी निशा पर एक्साइड बैटरी से हमला किया. फिर खुद भी उसने एल्युमीनियम फॉस्फाइड की गोलियां खा लीं और बाद में अपनी बहन को घटना के बारे में बताया. दोनों को संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां निशा को मृत घोषित कर दिया गया और विनय को भी मृत घोषित कर दिया गया. दोनों का पोस्टमार्टम किया गया है और शव अंतिम संस्कार के लिए परिवार को सौंप दिए गए हैं.

अलग रह रहे थे दोनों
रणहोला पुलिस स्टेशन में BNS की धारा 103(1) के तहत FIR दर्ज की गई है और जांच जारी है. वहीं आरोपी की बहन का कहना है कि हालात ऐसे थे कि मेरे बड़े भाई और भाभी अलग रहते थे, जबकि मेरी मां और छोटा भाई यहां रहते थे. उसने बताया कि भाभी फोन पर बात कर रही थीं तो मैंने उसे ऐसा करते हुए पकड़ लिया. कुछ दिनों बाद मेरा भाई घर आया और कहा कि उसने ज़हर खा लिया है. फिर उसने बताया कि उसने अपनी पत्नी को मार डाला है. जब तक हमने भाभी को देखा, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »