दिल्ली हिंसा: 7 मार्च तक बंद रहेंगे स्कूल, परीक्षा की नई तारीखों का होगा ऐलान

दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय के मुताबिक नॉर्थ ईस्ट जिले के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी मान्यता प्राप्त स्कूल 7 मार्च 2020 तक छात्रों के लिए बंद रहेंगे.

Advertisement
दिल्ली हिंसा के दौरान स्कूल में लगाई गई आग (फाइल फोटो-पीटीआई) दिल्ली हिंसा के दौरान स्कूल में लगाई गई आग (फाइल फोटो-पीटीआई)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 फरवरी 2020,
  • अपडेटेड 10:55 PM IST

  • हिंसा प्रभावित इलाके में 7 मार्च तक बंद रहेंगे स्कूल
  • वार्षिक परीक्षा की नई तारीखों का होगा ऐलान

दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट इलाके में हुई हिंसा के कारण 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. वहीं इस इलाके में आर्थिक नुकसान के साथ ही बच्चों की पढ़ाई का नुकसान भी हुआ है. अब दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट इलाके में 7 मार्च तक स्कूल बंद रहेंगे.

Advertisement

यह भी पढ़ें:

दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय के मुताबिक नॉर्थ ईस्ट जिले के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी मान्यता प्राप्त स्कूल 7 मार्च 2020 तक छात्रों के लिए बंद रहेंगे. जिले के स्कूलों के लिए वार्षिक परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा जल्द ही की जाएगी. दरअसल, हिंसा के कारण नॉर्थ ईस्ट के कई स्कूलों में भी आग लगा दी गई थी.

यह भी पढ़ें:

वहीं आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी नॉर्थ ईस्ट इलाके में पहुंचे. यहां सीएम केजरीवाल दिल्ली के डीएम ऑफिस पहुंचे. जहां अरविंद केजरीवाल ने डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट से राहत कार्यों का जायजा लिया.

बाजार में चहल-पहल

हिंसा के खौफनाक मंजर के बाद राजधानी दिल्ली में अब जिंदगी धीरे-धीरे पटरी पर आ रही है. दुकानें खुलने लगी हैं, गाड़ियां निकलने लगी हैं. बाजार में चहल-पहल देखी जा रही है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक दिल्ली हिंसा में मरने वालों की संख्या 41 तक पहुंच गई है.

Advertisement

इलाको में गश्त

हिंसा की किसी भी साजिश को कुचलने के लिए दिल्ली पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स के जवानों ने रात भर हिंसा ग्रस्त इलाको में गश्त किया. मौजपुर, करावल नगर, भजनपुरा, सीलमपुर और जाफराबाद जैसे इलाकों में पुलिस का भारी बंदोबस्त है. पुलिस एहतियातन लोगों से सावधानी बरतने की बात कह रही है और अफवाहों से बचने की अपील कर रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement