दिल्ली हाईकोर्ट ने तल्ख टिप्पणी में कहा, हेरिटेज चांदनी चौक अपनी बदहाली पर रोने को मजबूर

दिल्ली के प्रसिद्ध चांदनी चौक इलाके की दुर्दशा को लेकर हाईकोर्ट ने तल्ख़ टिप्पणी की है. कोर्ट ने कहा कि जिस चांदनी चौक को कभी दुनिया का सबसे बेहतरीन इलाका माना जाता था, वह हेरिटेज अपनी ही बदहाली पर रोने को मजबूर है.

Advertisement
दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में हमेशा ट्रैफिक जाम की स्थित बनी रही है दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में हमेशा ट्रैफिक जाम की स्थित बनी रही है

पूनम शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 04 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 11:15 PM IST

दिल्ली के प्रसिद्ध चांदनी चौक इलाके की दुर्दशा को लेकर हाईकोर्ट ने तल्ख़ टिप्पणी की है. कोर्ट ने कहा कि जिस चांदनी चौक को कभी दुनिया का सबसे बेहतरीन इलाका माना जाता था, वह हेरिटेज अपनी ही बदहाली पर रोने को मजबूर है.

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा, 'कभी दिल्ली का दुनिया के सबसे सुंदर इलाकों में एक था. चांदनी चौक ने एक लंब सफ़र तय किया है, लेकिन आज की हालात बेहद बिगड़े हुए हैं. आज हम लोगों ने चांदनी चौक का क्या हाल बना दिया है.'

Advertisement

हाईकोर्ट ने यह टिप्पणी साइकिल रिक्शा से जुडी एक याचिका की सुनवाई करते हुए की. दरअसल चांदनी चौक के व्यापार मंडल की तरफ से पेश वकील ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि चांदनी चौक की सड़कों पर हमेशा जाम की स्थिति रहती है. साइकिल रिक्शा के अलावा सड़कों पर जुग़ाड़ से बनाए गए और बैटरी से चलने वाले कई ऐसे वाहन चलाए जा रहे हैं, जिनका न तो रजिस्ट्रेशन होता है और न ही वो मोटर व्हीकल एक्ट के दायरे में आते हैं. ट्रैफिक जाम के अलावा इन्हें सड़कों पर चलाने से जान का भी खतरा है.

हाईकोर्ट ने इसके अलावा चादनी चौक के हेरिटेज प्याऊ के लिए भी इजाज़त दे दी है. एमसीडी ने चांदनी चौक के डिमोलिशन ड्राइव के दौरान प्याऊ को तोड़ दिया था. हालांकि कोर्ट ने आज के आदेश में साफ़ किया कि गुरुद्वारे का प्याऊ वहां लगा ही रहेगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »