दिल्ली: रिटायर्ड DRDO वैज्ञानिक के आवास से 2 करोड़ चुराने वाले गिरफ्तार, कूरियर कर्मी बनकर घर में घुसे थे

दिल्ली पुलिस ने डीआरडीओ के एक सेवानिवृत्त वैज्ञानिक के घर से 2 करोड़ लूटने के आरोप में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है. दोनों के पास से पुलिस ने नए खरीदे गए फोन भी बरामद किए हैं.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

aajtak.in

  • दिल्ली,
  • 21 अक्टूबर 2024,
  • अपडेटेड 1:04 PM IST

दिल्ली पुलिस ने डीआरडीओ के एक सेवानिवृत्त वैज्ञानिक के दिल्ली के रोहिणी स्थित आवास से चाकू की नोंक पर दो करोड़ रुपये नकद और सोने के आभूषण लूटने के आरोप में उनके एक पूर्व कर्मचारी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी सोमवार को अधिकारियों ने एक न्यूज एजेंसी को दी. जिसके मुताबिक घटना 18 अक्टूबर को दोपहर करीब 12.50 बजे प्रशांत विहार इलाके में हुई. लूट को अंजाम देने के लिए पांच लोग कूरियर कर्मी बनकर वैज्ञानिक के घर में जबरन घुसे थे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: UP: पुलिस हिरासत में चोरी के आरोपी ने की आत्महत्या, शौचालय में लगाई फांसी

अधिकारी ने बताया कि जसमीन सिंह उर्फ ​​गिफ्टी (42) और वैज्ञानिक के पूर्व कर्मचारी गौरव कवात्रा (36) को गिरफ्तार किया गया है. चोरी में शामिल अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस आगे की जांच कर रही है. 18 अक्टूबर को वैज्ञानिक और उनकी पत्नी घर पर अकेले थे, तभी आरोपियों में से एक ने डिलीवरी के लिए कुछ कागजी काम करने का बहाना करते हुए सीढ़ियों पर वैज्ञानिक के पास पहुंचा. 

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद उन्होंने उसे अंदर धकेल दिया, उसका मुंह बंद कर दिया और चाकू दिखाकर धमकाया. उस दैरान चोरों ने घर की दोनों मंजिलों की तलाशी ली और उन्हें अंदर बंद करने से पहले सोना और नकदी लूट ली. पुलिस ने जब जांच शुरू की दो दोनों सीसीटीवी में दिखे. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: फोन चोरी से बचाएगा कांटों वाला ये कवर, इस कंपनी ने किया लॉन्च


पुलिस ने बताया कि आरोपी गाड़ी से आए थे और मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन नंबर छिपाए हुए थे. फुटेज के जरिए उनके रास्ते का पता लगाने पर वाहन के आगे लगी नंबर प्लेट की पहचान हो गई. एक फुटेज में उनके चेहरे भी कैद हो गए, जिसके बाद पुलिस टीम ने उन्हें पहचान लिया और करोल बाग तक उनका पीछा किया. पुलिस टीम ने दोनों के पास से 10.15 लाख रुपये नकद, बैंक खाते में जमा 2.89 लाख रुपये और 1.38 लाख रुपये का नया खरीदा गया मोबाइल फोन भी बरामद किया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »