AI से बनाया ADCP विवेक भगत का फर्जी पोस्टर, दिल्ली पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस के ADCP विवेक भगत का AI से आपत्तिजनक पोस्टर बनाने के मामले में एक शख्स गिरफ्तार हुआ है. पुलिस के मुताबिक, पोस्टर साजिश के तहत सोशल मीडिया पर डाला गया था और इस मामले में कुछ और लोग भी शामिल हो सकते हैं.

Advertisement
ADCP विवेक भगत का AI से आपत्तिजनक पोस्टर बनाने के मामले में एक गिरफ्तार. (linkedin/vivek bhagat) ADCP विवेक भगत का AI से आपत्तिजनक पोस्टर बनाने के मामले में एक गिरफ्तार. (linkedin/vivek bhagat)

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 05 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:45 PM IST

दिल्ली पुलिस के ADCP विवेक भगत का AI से आपत्तिजनक पोस्टर बनाने के मामले में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है. AI से बनाए गए इस पोस्टर में ADCP विवेक भगत को तथाकथित महिला पत्रकार के साथ बदसलूकी करते हुए और उसे मॉस्लेट करते हुए दिखाया गया था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी पुलिस कस्टडी ली है.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, इस साजिश में कुछ और लोग भी शामिल हो सकते हैं. पुलिस उनकी गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है. पुलिस के मुताबिक, AI से बनाया गया यह पोस्टर साजिश के तहत तैयार किया गया और सोशल मीडिया पर डाला गया था, जिससे माहौल खराब हो.

इससे पहले, 2018 बैच के DANIPS अधिकारी विवेक भगत को ACP से प्रमोट कर ADCP बनाया गया है. उनकी पदोन्नति से जुड़ी सूची सोमवार को जारी की गई. अधिकारियों के मुताबिक, यह नियमित प्रमोशन है और विवेक भगत पहले से ही इसके लिए पात्र थे.

विरोध प्रदर्शन के दौरान चर्चा

विवेक भगत का नाम हाल के दिनों में हुए विरोध प्रदर्शनों को लेकर भी चर्चा में रहा है. 3 अक्टूबर को हुए प्रदर्शन के दौरान उन पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए गए थे. हालांकि, ये केवल आरोप हैं और इनके संबंध में किसी निष्कर्ष को आरोपों की पुष्टि नहीं माना जाना चाहिए. इससे पहले जुलाई में CJP के विरोध प्रदर्शन के दौरान विवेक भगत पर कथित तौर पर हमला किए जाने की बात भी सामने आई थी. इस घटना में उन्हें गंभीर चोटें आई थीं और कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था.

Advertisement

इन लोगों को हुआ प्रमोशन

अधिकारियों के मुताबिक, भगत की पदोन्नति नियमित प्रक्रिया के तहत हुई है और यह प्रमोशन पहले से तय था. सोमवार को इसका आदेश जारी किया गया. उनके साथ 11 अन्य अधिकारियों को भी प्रमोशन दिया गया है. पदोन्नति पाने वाले 12 अधिकारियों में डॉ. विकास श्योकंद, ए. वेंकटेश, गुरसेवक सिंह, रेनू लता, विदुषी कौशिक, मनु हिमांशु, साकारिया मिहिर प्रवीणभाई, गरिमा तिवारी, विवेक भगत, आशीष कुमार, मनीष लाडला और रोहित गुप्ता शामिल हैं.

पत्रकारों के लिए गाइडलाइंस

दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं. पत्रकारों को वैध पहचान पत्र साथ रखने, उसे साफ दिखाई देने वाली जगह पर लगाने और पुलिस के काम में बाधा न डालने की सलाह दी गई है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »