दिल्ली में 4 करोड़ के साइबर फ्रॉड नेटवर्क का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की आईएफएसओ यूनिट ने ₹3.93 करोड़ की साइबर धोखाधड़ी में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया. जांच में म्यूल बैंक खातों के साथ विदेशी मनी एक्सचेंज ऐप यू होम और हवाला नेटवर्क से कथित जुड़ाव सामने आया, जबकि ₹1.78 करोड़ पर लियन या होल्ड दर्ज किया गया.

Advertisement
 पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. (Photo- ITG) पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. (Photo- ITG)

जितेंद्र बहादुर सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 27 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:08 PM IST

दिल्ली पुलिस ने करीब 3.93 करोड़ रुपये की साइबर धोखाधड़ी के मामले में एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की स्पेशल सेल की IFSO यूनिट ने यह कार्रवाई की. जांच के मुताबिक, पीड़ित प्रिंस बंसल के ICICI बैंक खाते से 5 अक्टूबर को बिना अनुमति 149 संदिग्ध ट्रांजैक्शन किए गए. इनके जरिए खाते से करीब 3,93,59,000 रुपये निकाल लिए गए.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, धोखाधड़ी की रकम को कई स्तरों पर म्यूल बैंक खातों के जरिए ट्रांसफर किया गया. आरोप है कि नेटवर्क के कुछ सदस्यों ने बैंक खातों से कैश निकाली और उसे दूसरे सदस्यों तक पहुंचाया. पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और पैसों के लेनदेन की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: 28 हजार करोड़ के ट्रांजैक्शन, फ्रीज खाते खुलवाने वाला वकील गिरफ्तार, 20 राज्यों में फैला साइबर ठगी नेटवर्क

विदेशी ऐप और हवाला नेटवर्क से जुड़े होने का शक

जांच के दौरान विदेशी मनी-एक्सचेंज ऐप 'U Home' और हवाला नेटवर्क से कथित संबंध सामने आए हैं. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ब्रिज लाल ने बताया कि उसने हवाला ऑपरेटर के जरिए धोखाधड़ी की रकम से USDT खरीदा था. इस पहलू की जांच की जा रही है. राजस्थान के फलोदी का रहने वाला ब्रिज लाल दिल्ली में दर्ज 95 लाख रुपये के एक अन्य साइबर फ्रॉड मामले में भी वांछित था. यह मामला कथित तौर पर बॉस स्कैम से जुड़ा है.

Advertisement

राजस्थान में सात दिन तक चली कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने आरोपियों की तलाश में राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर, फलोदी समेत अन्य स्थानों पर सात दिनों तक जांच और कार्रवाई की. इस दौरान सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 45 चेकबुक, 25 बैंक पासबुक, 45 एटीएम कार्ड और 13 मोबाइल फोन बरामद किए हैं. जांच एजेंसियां इन दस्तावेजों और उपकरणों की मदद से साइबर धोखाधड़ी में इस्तेमाल किए गए बैंक खातों और नेटवर्क के दूसरे संपर्कों का पता लगा रही हैं.

यह भी पढ़ें: PM मोदी का डिजिटल बैंकिंग के लिए तोहफा! Odisha में बना RBI का नया साइबर डेटा सेंटर

1.78 करोड़ रुपये पर होल्ड

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, धोखाधड़ी की रकम में से 1.78 करोड़ रुपये पर नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) के जरिए रोक दर्ज की गई है. पुलिस अब साइबर अपराध में इस्तेमाल किए गए बैंक खातों, विदेशी नेटवर्क और हवाला चैनल से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »