लाल किला के पास कपड़े की दुकान लगाने वाले युवक की हत्या, बदमाशों ने चाकू घोंपकर मारा

दिल्ली में लाल किला के पास कपड़े की दुकान लगाने वाले युवक की बुधवार को चाकू घोंप कर हत्या कर दी गई. बताया जाता है कि मंगलवार की रात वह घर से बाहर निकला था. उसी वक्त कुछ लोग उससे उलझ गए और चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर. प्रतीकात्मक तस्वीर.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 अप्रैल 2024,
  • अपडेटेड 12:51 PM IST

दिल्ली के केंद्रीय जिले के आईपी स्टेट थाना क्षेत्र इलाके में लाल किला के पास कपड़े की दुकान लगाने वाले युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मृतक की पहचान 31 वर्षीय नंदकिशोर चौधरी के रूप में की गई है. वह मूल रूप से बिहार के सुपौल का रहने वाला था. परिजनों का आरोप है कि नंदकिशोर की चाकू घोंप कर हत्या की गई है.

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार और बुधवार की रात दिल्ली के आईपी स्टेट थाना इलाके में नंदकिशोर नाम के युवक को चाकू से गोद कर मौत के घाट उतारा गया है. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है और पूरे मामले में हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.

रात दस बजे कुछ बदमाशों ने मारपीट में घोंप दिया चाकू
मृतक के छोटे भाई चंद्रशेखर कुमार चौधरी ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि हम लोग आईटीओ के पास अन्ना झुग्गी इलाके में रहते हैं. दोनों भाई मिलकर लाल किला के पास कपड़े की दुकान लगाकर रोजी-रोटी चलते थे. मंगलवार रात करीब 10:00 बजे मेरा बड़ा भाई नंदकिशोर घर से बाहर शौच के लिए निकाला और उसके कुछ देर बाद जब हम बाहर निकल कर देखें तो कुछ लोग उसके साथ मारपीट कर रहे थे.

Advertisement

बिहार का रहने वाला था युवक
मृतक के भाई ने बताया कि जब हम उसके पास पहुंचे तो वह लोग वहां से भाग गए. मेरा भाई लहू लुहान पड़ा हुआ था. इसके बाद हम लोग आनन-फानन में उसको लेकर एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे. वहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक मूल रूप से बिहार के सुपौल जिले का रहने वाला था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »