दिल्ली: नाइट कर्फ्यू में आवश्यक वस्तुओं को न रोका जाए, मेयर और पुलिस अधिकारियों ने लिया जायजा

लोगों को जरूरत की चीजें सही समय पर मिल सकें और कोई कमी ना हो. इसको लेकर नॉर्थ दिल्ली के मेयर और दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों ने पुरानी दिल्ली से सदर बाजार और नए बाजार की अनाज मंडी का जायजा लिया.

Advertisement
उत्तरी दिल्ली के मेयर और पुलिस अधिकारी जायजा लेते हुए (फाइल फोटो) उत्तरी दिल्ली के मेयर और पुलिस अधिकारी जायजा लेते हुए (फाइल फोटो)

सुशांत मेहरा

  • नई दिल्ली ,
  • 09 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 11:25 AM IST
  • नाईट कर्फ्यू में भी एसेंशियल सर्विस को है छूट
  • जायजा लेने अधिकारियों समेत पहुंचे उत्तरी दिल्ली मेयर
  • ट्रकों को माल लाने में हो रही थी परेशानी

राजधानी दिल्ली में कोरोना का कहर लगातार जारी है. लगातार बढ़ रहे कोरोना मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने दिल्ली में नाइट कर्फ्यू लगा दिया है. ताकि लोग घरों से बाहर ना निकलें और कोरोना संक्रमण की चेन को कमजोर किया जा सके. लेकिन इन सबके बीच लोगों को जरूरत की चीजें सही समय पर मिल सकें और कोई कमी ना हो. इसको लेकर नॉर्थ दिल्ली के मेयर और दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों ने पुरानी दिल्ली से सदर बाजार और नए बाजार की अनाज मंडी का जायजा लिया. आपको बता दें कि नाइट कर्फ्यू में भी एसेंशियल सर्विस को छूट दी गई है.

Advertisement

उत्तरी दिल्ली के मेयर जयप्रकाश ने आजतक से कहा ''नाइट कर्फ्यू लगने से आम लोगों की जरूरत से जुड़ी चीजों को बाजारों में पहुंचाने में दिक्कत आ रही थी. दिल्ली का सदर बाजार एशिया का सबसे बड़ा बाजार है, यहां अनाज मंडी से लेकर के कपड़े और खाने-पीने की तमाम चीजों का कारोबार होता है, जिनकी दुकानों पर रात 10:00 बजे से लेकर सुबह 4:00 बजे तक सप्लाई होती है, ऐसे में नाइट कर्फ्यू लगने से इन दुकानदारों तक माल नहीं पहुंच पा रहा था, ट्रकों को रोका जा रहा था. इन दुकानदारों को दिक्कत ना आए, ट्रकों को रोका ना जाए. इसी को लेकर हमने पुलिस के आला अधिकारियों से बातचीत की.''

देर रात, सदर बाजार का जायजा लेने पहुंचे दिल्ली पुलिस के असिस्टेंट कमिश्नर नीरज कुमार ने बताया कि पेट्रोलिंग कर रहे तमाम पुलिसकर्मियों को आदेश दिया गया है कि वे एसेंशियल सर्विस और नॉन एसेंशियल सर्विस से जुड़ी चीजों को भी देर रात के वक्त बाजार में आने दिया जाए. किसी को भी रोका ना जाए. इसके साथ ही रिहायशी इलाकों में भी पुलिस का गश्त बढ़ाने का आदेश दिया है. कई ऐसे शरारती तत्व भी हैं जो बाजार में बिना मास्क लगाए घूम रहे हैं. उन पर सख्त कार्यवाही की जा रही है. साथ ही उनके चालान भी काटे जा रहे हैं.

Advertisement

आपको बता दें कि दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 7437 नए मरीज पाए गए हैं. वहीं मृतकों का कुल आंकड़ा बढ़कर 11,157 पर पहुंच गया है. इससे पहले बुधवार को 5,506 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, संक्रमण दर भी 6.1 प्रतिशत से बढ़कर 8.1 प्रतिशत हो गई है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »