दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग, सीपी में मची अफरातफरी

दिल्ली के केजी मार्ग स्थित परिक्रमा रेस्टोरेंट के किचन में मंगलवार दोपहर अचानक आग लग गई, जिसकी सूचना दमकल विभाग को शाम 3 बजकर 40 मिनट पर मिली.

Advertisement
दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में मंगलवार दोपहर को आग लग गई दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में मंगलवार दोपहर को आग लग गई

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 30 जून 2026,
  • अपडेटेड 4:57 PM IST

दिल्ली के केजी मार्ग स्थित प्रसिद्ध परिक्रमा रेस्टोरेंट के किचन में मंगलवार दोपहर अचानक आग लग गई. घटना की सूचना दमकल विभाग को शाम 3 बजकर 40 मिनट पर मिली. शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग रेस्टोरेंट के किचन में लगी चिमनी से शुरू हुई थी. सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर जल्द ही काबू पा लिया.

Advertisement

समय रहते आग बुझा लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया. इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. अधिकारियों के अनुसार, आग केवल किचन के चिमनी क्षेत्र तक सीमित रही और उसे फैलने से पहले ही नियंत्रित कर लिया गया.

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अनुसार, बाराखंभा रोड स्थित परिक्रमा रेस्टोरेंट में आग लगने की सूचना मंगलवार दोपहर करीब 3:40 बजे मिली. सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. दमकल कर्मियों ने आग पर जल्द ही काबू पा लिया. इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

हाल के महीनों में दिल्ली और एनसीआर में आग लगने की कई बड़ी घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें कई लोगों की जान भी गई है. व्यावसायिक इमारतों, फैक्ट्रियों, गोदामों और रेस्टोरेंट्स में आग लगने की घटनाओं ने अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं. शुरुआती जांच में कई मामलों में शॉर्ट सर्किट, एसी ब्लास्ट, रसोई की चिमनी में जमी ग्रीस, गैस रिसाव और अग्नि सुरक्षा मानकों के पालन में लापरवाही जैसी वजहें सामने आई हैं. 

Advertisement

ऐसे हादसों के बाद दिल्ली फायर सर्विस समय-समय पर सार्वजनिक और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को फायर सेफ्टी उपकरणों की नियमित जांच, चिमनियों की सफाई, गैस पाइपलाइन की निगरानी और आपातकालीन निकासी व्यवस्था दुरुस्त रखने की सलाह देती रही है. परिक्रमा रेस्टोरेंट में आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया. बीते दिनों लखनऊ में भी एक बिल्डिंग में आग लगने से 15 लोगों की मौत हो गई थी. उससे पहले दिल्ली के मालवीय नगर में एक होटल में आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »