दिल्ली के केशवपुरम में 20 वर्षीय युवती की माथे पर गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश तेज

दिल्ली के केशवपुरम इलाके में 20 वर्षीय युवती की घर के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस के मुताबिक हमलावर युवती का जानकार था और उसने उसके माथे पर गोली मारी. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और मामले की जांच जारी है.

Advertisement
युवती की गोली मारकर हत्या. (Photo: Screengrab) युवती की गोली मारकर हत्या. (Photo: Screengrab)

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 29 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:30 PM IST

दिल्ली के केशवपुरम इलाके में 20 वर्षीय युवती की घर के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस के मुताबिक हमलावर युवती का जानकार था और उसने उसके माथे पर गोली मारी. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

Advertisement

तीसरी मंजिल के कमरे में खून से लथपथ मिला युवती का शव

पुलिस के अनुसार, 29 जुलाई 2026 को केशवपुरम थाना पुलिस को शांति नगर स्थित भवन संख्या 1860/139 में एक युवती की हत्या की सूचना पीसीआर कॉल के जरिए मिली. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. जांच के दौरान इमारत की तीसरी मंजिल के एक कमरे में 20 वर्षीय ज्योति का शव खून से लथपथ मिला. उसके सिर में गोली लगी थी. घटना के बाद इलाके में सनसनीफेल गई. 

आरोपी की तलाश में पुलिस की लगातार छापेमारी में लगी

शुरुआती जांच में पता चला कि ज्योति उसी इमारत में डे-केयरटेकर के रूप में काम करती थी, जबकि सौरभ वहां नाइट केयरटेकर था. पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच कथित तौर पर संबंध थे. आशंका है कि किसी निजी विवाद के बाद सौरभ ने ज्योति के सिर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गया. घटना की जांच के लिए क्राइम टीम और एफएसएल टीम को बुलाया गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है. बता दें, नॉर्थ वेस्ट डिस्ट्रीक में 6 घंटे में ये दूसरा मर्डर है. 

Advertisement

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »