दिल्ली: जहांगीरपुरी में हनुमान जन्मोत्सव पर निकलेगी शोभायात्रा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जन्मोत्सव मौके पर प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लिया है. लंबे वक्त से रुकी हुई शोभायात्रा को न केवल हरी झंडी मिल गई है, बल्कि इसके रूट का विस्तार कर अब इसे 2 किलोमीटर लंबा कर दिया गया है.

Advertisement
साल 2022 में जहांगीरपुरी में हिंसा के बाद बुल्डोजर एक्शन हुआ था. (File Photo: ITG) साल 2022 में जहांगीरपुरी में हिंसा के बाद बुल्डोजर एक्शन हुआ था. (File Photo: ITG)

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 31 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:53 AM IST

दिल्ली प्रशासन ने जहांगीरपुरी इलाके में 2 अप्रैल 2026 को होने वाले हनुमान जन्मोत्सव के लिए शोभायात्रा के रूट को बढ़ाकर 2 किलोमीटर कर दिया है. यह भव्य शोभायात्रा पीएस महेंद्र पार्क क्षेत्र के जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन से शुरू होकर शाह आलम बंद रोड पर खत्म होगी. लंबे वक्त से लंबित इस यात्रा को आखिरकार अनुमति मिलने के बाद इलाके में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं.

Advertisement

पूरे रूट पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलग-अलग सुरक्षा यूनिट्स की लगभग 10 कंपनियां तैनात रहेंगी. प्रशासन का अहम मकसद इस धार्मिक आयोजन को पूरी तरह सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से पूरा करवाना है. 

पुलिस बल और स्थानीय प्रशासन ने रूट का मुआयना करके संवेदनशील पॉइंट्स पर सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी की योजना बनाई है. शोभायात्रा के दौरान यातायात और क्राउड मैनेजमेंट के लिए भी विशेष निर्देश जारी किए गए हैं.

अलर्ट मोड में पुलिस 

हनुमान जन्मोत्सव की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने पूरे रूट को छावनी में तब्दील करने की तैयारी की है. सुरक्षा बलों की 10 कंपनियां चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगी, जिससे किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके. पुलिस अधिकारियों ने शांति समितियों के साथ बैठक कर स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील की है और अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह दी है.

Advertisement

जहांगीरपुरी में पिछली घटनाओं को ध्यान में रखते हुए इस बार सुरक्षा व्यवस्था अधिक चाक-चौबंद है. प्रशासन और पुलिस की विभिन्न टीमें 'जीरो टॉलरेंस' नीति पर काम कर रही हैं.

यह भी पढ़ें: Delhi: जहांगीरपुरी में 'मिर्ची गैंग' का आतंक... दुकानदार की आंख में मिर्च डालकर लूटपाट, Video

2022 में हुआ था विवाद

साल 2022 में दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जयंती के दिन हिंसा की घटना  सामने आई थी, जिसने पूरे देश का ध्यान खींचा था. यह घटना 16 अप्रैल 2022 को उस वक्त हुई, जब इलाके में शोभायात्रा निकाली जा रही थी. अचानक दो समुदायों के बीच विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते मामला हिंसक झड़प में बदल गया.

इस झड़प में कई लोग घायल हुए. हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस को बड़ी संख्या में फोर्स तैनात करनी पड़ी और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद स्थिति को काबू में लाया गया.

हिंसा के कुछ दिन बाद इलाके में बुलडोजर कार्रवाई भी हुई थी, जिसे लेकर विवाद और बढ़ गया. मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा, जहां कुछ वक्त के लिए इस कार्रवाई पर रोक लगा दी गई.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement