बारिश के बाद टपकने लगी दिल्ली हाईकोर्ट की छत, 3 कोर्ट रूम किए गए शिफ्ट

दिल्ली में बारिश ने 41 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. दिल्ली सरकार ने बाढ़ की आशंका जताई है. साथ ही सोमवार को स्कूलों को बंद रखने का ऐलान किया है. इस आसमानी बारिश से दिल्ली हाईकोर्ट भी अछूती नहीं रही है. हाईकोर्ट भवन की छत से भी पानी टपकने लगा है.

Advertisement
दिल्ली हाईकोर्ट की छत से टपकने लगा पानी दिल्ली हाईकोर्ट की छत से टपकने लगा पानी

अनीषा माथुर

  • नई दिल्ली,
  • 09 जुलाई 2023,
  • अपडेटेड 11:57 PM IST

देश के कई हिस्सों में मूसलाधार मुसीबत बरस रही है. कहीं पहाड़ दरक रहे हैं तो कहीं चट्टानें चटक रहीं हैं. मैदानी इलाकों में भी सड़कें जलमग्न हो गई हैं. गाड़ियां डूब गई हैं. राजधानी दिल्ली भी दो दिनों की बारिश में त्राहिमाम करने लगी है. दिल्ली के पॉश इलाकों में इतना पानी भर गया है कि सड़कें बंद हो गई हैं. दिल्ली में बारिश ने 41  साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. दिल्ली सरकार ने बाढ़ की आशंका जताई है. साथ ही सोमवार को स्कूलों को बंद रखने का ऐलान किया है. 

Advertisement

इस आसमानी बारिश से दिल्ली हाईकोर्ट भी अछूती नहीं रही है. कारण, हाईकोर्ट भवन की छत से भी पानी टपकने लगा है. इसके चलते 3 कोर्ट रूम शिफ्ट किए गए हैं. बकायदा इसका नोटिफिकेशन जारी कर वकीलों को सूचित किया गया है. इसमें कहा गया है,"भारी बारिश के कारण निम्नलिखित न्यायालयों में सीपेज और पानी का रिसाव हुआ है और इन न्यायालयों को अगले आदेश तक न्यायालय कक्षों के सामने उल्लिखित न्यायालय कक्ष में स्थानांतरित कर दिया जाएगा."

इन कोर्ट रूम को किया गया शिफ्ट

-कोर्ट नंबर 2 में पानी का रिसाव होने के कारण, एचएमजे संजीव सचदेवा और एचएमजे मनोज जैन की बेंच अब कोर्ट रूम नंबर 3 में बैठेगी.

-कोर्ट नंबर 4 की जस्टिस वीके राव और एके मेंदीरत्ता की बेंच रूम नंबर 9 में बैठेगी.

-जस्टिस विभु भाखरू और अमित महाजन की कोर्ट नंबर 6 बेंच को एक्सटेंशन ब्लॉक में कोर्ट नंबर 29 में शिफ्ट किया जाएगा.

Advertisement

मिंटो रोड ब्रिज अंडरपास बंद

राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में सड़कें बारिश के पानी में डूब गईं. हर बारिश में डूबने वाली मिंटो रोड ब्रिज अंडरपास ब्रिज के नीचे भी पानी भर गया. रविवार को ऐहतियातन तौर पर मिंटो ब्रिज को बंद कर दिया गया. ब्रिज के पास ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे. इमरजेंसी की स्थिति के लिए ब्रिज के पास एंबुलेंस भी खड़ी की गई थी. मिंटो ब्रिज के अलावा खान मार्केट में भी भारी जलजमाव देखा गया. इस मार्ग पर कई सांसदों के बंगलों के अंदर भी बारिश का पानी भर गया. 

रोहिणी में बड़ा गड्ढा 

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 23-24 की रेड लाइट पर सड़क में काफी बड़ा गड्ढा हो गया. इस गड्ढे में किसी भी वक्त बड़ा हादसा भी हो सकता है. गड्ढा इतना बड़ा है कि उसमें बड़ी गाड़ी भी समा जाए. फिलहाल गड्ढे के आसपास बैरिकेडिंग करके सड़क को बंद कर दिया गया है. लेकिन 2 दिन की बारिश में ही दिल्ली की व्यवस्थाएं और कामों की गुणवत्ता की पोल खुल गई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »