हाई कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल और कीर्ति आज़ाद पर लगाया जुर्माना

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हाई कोर्ट ने 10 हज़ार का जुर्माना लगाया है. केजरीवाल के अलावा पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आज़ाद पर भी 30 हज़ार का जुर्माना लगाया गया है.

Advertisement
कीर्ति आजाद और अरविंद केजरीवाल कीर्ति आजाद और अरविंद केजरीवाल

पूनम शर्मा

  • ,
  • 06 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 11:38 PM IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हाई कोर्ट ने 10 हज़ार का जुर्माना लगाया है. केजरीवाल के अलावा पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आज़ाद पर भी 30 हज़ार का जुर्माना लगाया गया है.

दरअसल दिल्ली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ने दोनों पर मानहानि का दावा कोर्ट मे ठोका था, जिसमे कहा गया था कि एसोसिएशन की छवि को धूमिल करने के लिए इन्होंने ग़लत आरोप लगाए हैं. आरोपों में एसोसिएशन की वित्तीय अनियमितताएं और संचालन से जुड़ी चीजे शामिल हैं.

Advertisement

मामले की सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट के केजरीवाल और आज़ाद को अपने ज़वाब देने का वक़्त दिया था, लेकिन कोर्ट से मिला समय पूरा होने के बाद भी जब दोनों ने इस मामले मे अपने ज़वाब नहीं दिए तो हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार ने आज दोनों पर जुर्माना लगा दिया. ये केस दिल्ली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ने पिछले साल जनवरी मे दाखिल किया था. इसी तरह का मानहानि का एक और मुक़दमा अरुण जेटली ने भी केजरीवाल पर किया हुआ है जो पटियाला कोर्ट और हाई कोर्ट दोनों जगह फ़िलहाल चल रहे है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »