सोनी सुसाइड केस: दिल्ली सरकार ने दिए जांच के आदेश, BJP सांसद ने मांगा CM का इस्तीफा

सिसोदिया ने ट्वीट करके बताया, 'नरेला में AAP एक्टिविस्ट के आत्महत्या मामले में मजिस्ट्रेट इन्क्वायरी का आदेश दिया है. डीएम नॉर्थ इस मामले की जांच करेंगे.'

Advertisement
AAP की महिला कार्यकर्ता ने किया सुसाइड AAP की महिला कार्यकर्ता ने किया सुसाइड

ब्रजेश मिश्र

  • नई दिल्ली,
  • 20 जुलाई 2016,
  • अपडेटेड 1:48 PM IST

आम आदमी पार्टी की महिला कार्यकर्ता सोनी के आत्महत्या मामले में दिल्ली सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं. डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने इस बात की जानकारी दी है.

सिसोदिया ने ट्वीट करके बताया, 'नरेला में मजिस्ट्रेट इन्क्वायरी का आदेश दिया है. डीएम नॉर्थ इस मामले की जांच करेंगे.'

पार्टी कार्यकर्ता पर लगाया था आरोप
पुलिस के मुताबिक, महिला ने मंगलवार दोपहर नरेला स्थित अपने आवास में जहर खाया था और इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हुई थी. महिला ने एक पार्टी कार्यकर्ता के खिलाफ छेड़छाड़ और आपत्तिजनक हरकतें करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी.

Advertisement

बीजेपी सांसद ने मांगा केजरीवाल का इस्तीफा
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने इस मामले में को घेरते हुए कहा कि केजरीवाल सरकार महिलाओं को सुरक्षा नहीं दे पा रही है. केजरीवाल को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »