दिल्ली के इस इलाके में 'ईद का चांद' बना पानी का टैंकर!

बादली इलाके में हफ्ते में 1 या 2 बार ही टैंकर पहुंच पाता है. जो पानी यहां के लोगों को नसीब होता है वो भी पीने लायक नहीं होता. आजतक की टीम ने कुछ स्थानीय लोगों के घरों का दौरा किया तो ये शिकायत सही निकली.

Advertisement
बादली इलाके में टैंकर के इंतजार में लोग बादली इलाके में टैंकर के इंतजार में लोग

शुभम गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 09 जून 2017,
  • अपडेटेड 2:36 PM IST

गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत दिल्लीवालों के लिए नई बात नहीं. लेकिन शुक्रवार को बादली इलाके में टैंकर की बाट जोहते लोगों के इंतजार की इंतहा हो गई. यहां सुबह 10 बजे से लोग लाइन लगाकर खड़े थे लेकिन टैंकर के दर्शन दोपहर 2 बजे तक नहीं हुए. नाराज लोगों का कहना है कि उन्हें केजरीवाल सरकार से काफी उम्मीदें थीं. लेकिन वो भी बाकी नेताओं से अलग नहीं निकले.

Advertisement


बादली इलाके में हफ्ते में 1 या 2 बार ही टैंकर पहुंच पाता है. जो पानी यहां के लोगों को नसीब होता है वो भी पीने लायक नहीं होता. आजतक की टीम ने कुछ स्थानीय लोगों के घरों का दौरा किया तो ये शिकायत सही निकली. यहां रहने वाली महिला सुल्ताना का कहना था कि सरकार के लोगों को खुद आकर इस पानी को पीकर दिखाना चाहिए.

इस इलाके में पुरानी समस्या
बादली और सुल्तानपुरी दिल्ली के वो इलाके हैं जहां पानी की समस्या सबसे ज्यादा रहती है. अव्वल तो यहां पानी की सप्लाई होती ही नहीं, जब कभी टैंकर आता है वो भी पीने लायक नहीं होता. लिहाजा हर गर्मी के मौसम में यहां बीमारियों का खतरा बना रहता है.


Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »