सीएम रेखा गुप्ता की दिल्लीवालों को सौगात: प्रदूषण से निपटने के लिए बनेंगे 100 'ऑक्सीजन पार्क', पक्षियों के लिए होंगे फलदार पेड़

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी में 100 ऑक्सीजन पार्क विकसित करने का ऐलान किया है. बुराड़ी के मुखमेलपुर गांव में पहले पार्क की आधारशिला रखी गई. सरकार का कहना है कि इस पार्क के मदद से प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी और साथ ही पक्षियों को आश्रय मिलेगा.

Advertisement
दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए 100 ऑक्सीजन पार्क बनाने की तैयारी शुरू (Photo: PTI) दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए 100 ऑक्सीजन पार्क बनाने की तैयारी शुरू (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:32 PM IST

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को एक बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि दिल्ली में 100 'ऑक्सीजन पार्क बनाए जाएंगे. ये पार्क खास तरह के होंगे जहां बहुत घने पेड़ लगाए जाएंगे ताकि शहर की हवा साफ हो सके और प्रदूषण कम हो सके.

दिल्ली के उत्तर में बुराड़ी इलाके का एक गांव है, जिसका नाम है मुखमेलपुर. यहां 3 एकड़ जमीन पर दिल्ली का पहला ऑक्सीजन पार्क बनाया जाएगा. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को इसी पार्क का नींव पत्थर रखा, यानी काम की शुरुआत की.

Advertisement

ये आम पार्क नहीं होंगे जहां बस थोड़ी घास और कुछ पेड़ हों. इन पार्कों में बहुत घने पेड़ लगाए जाएंगे, और खास बात ये है कि इनमें फल देने वाले पेड़ भी होंगे. इससे दो फायदे होंगे. एक तो ज्यादा ऑक्सीजन मिलेगी, और दूसरा, पक्षियों को रहने और खाने की जगह भी मिलेगी.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने क्या कहा?

रेखा गुप्ता ने इस मौके पर पिछली सरकारों पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि 'दिल्ली को सालों तक गैस चैंबर बना दिया गया था, लेकिन किसी ने प्रदूषण को लेकर कोई कदम नहीं उठाया.' उन्होंने ये भी कहा कि उनकी सरकार पिछले एक साल से प्रदूषण से लड़ने के लिए लगातार काम कर रही है और ये 100 पार्क उसी कोशिश का हिस्सा हैं.

यह भी पढ़ें: मेट्रो से महानगर तक, भारत-जापान साझेदारी से बदलेगी दिल्ली की तस्वीर

Advertisement

आगे क्या होगा?

बुराड़ी में पहले पार्क के बाद, धीरे-धीरे दिल्ली भर में ऐसे 100 पार्क बनाए जाएंगे. मुख्यमंत्री का कहना है कि घने पेड़ों वाले ये पार्क दिल्ली की सबसे बड़ी जरूरत है. राजधानी में प्रदूषण को कम करने में ये पार्क बेहद ही काम आएंगे. इससे दिल्ली में हरियाली बढ़ेगी.

प्रदूषण का क्या हाल है?

राजधानी में गर्मी तो प्रचंड पड़ ही रही है. इसके साथ ही प्रदूषण की भी मार पड़ रही है. गर्मी-प्रदूषण के टॉर्चर से लोगों का हाल बेहाल है. राजधानी के ज्यादातर इलाकों में एक्यूआई 150 के पार दर्ज किया गया. 

इनपुट: पीटीआई

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement