MP: पीतांबरा पीठ की शरण में दतिया पहुंचे दिल्ली के डिप्टी सीएम

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया मध्यप्रदेश के दतिया के पीतांबरा पीठ में ढोक लगाने पहुंचे. बुधवार को उन्होंने दतिया के पीतांबरा माता मंदिर में दर्शन किए.

Advertisement
AAP कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया AAP कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया

राम कृष्ण / कपिल शर्मा

  • दतिया,
  • 13 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 10:44 PM IST

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया मध्यप्रदेश के दतिया के पीतांबरा पीठ में ढोक लगाने पहुंचे. बुधवार को उन्होंने दतिया के पीतांबरा माता मंदिर में दर्शन किए. यह मंदिर एक सिद्ध स्थान माना जाता है और यहां लोग अपनी मनोकामनाएं लेकर पहुंचते हैं. मन्नत मांगने के लिए और मन्नत पूरी होने के बाद मंदिर में ढोक लगाने को लेकर यहां परंपरा प्रचलित है.

Advertisement

माना जा रहा है कि (AAP) मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में उतरने का मन बना रही है, जिसके चलते AAP के नेता अभी से इसकी तैयारी में जुटने लगे हैं. हालांकि मनीष सिसोदिया के साथ यहां पहुंचे स्थानीय आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं के मुताबिक डिप्टी सीएम की ये निजी यात्रा थी और मंदिर में दर्शन के बाद वो यहां से रवाना हो गए.

के दतिया पहुंचने की खबर पाकर कई स्थानीय कार्यकर्ता इकठ्ठा हो गए. सिसोदिया ने इन कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, लेकिन अपनी यात्रा को उन्होंने निजी ही बताया. मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी अगले विधानसभा चुनावों की तैयारी कर रही है और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी भोपाल में रैली कर चुके हैं. साथ ही आम आदमी पार्टी बीजेपी सरकार के खिलाफ कई धरना प्रदर्शन भी कर चुकी है. ऐसे में मनीष सिसोदिया के दतिया दौरे को भी इसी तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है.

Advertisement

वैसे दतिया का पीतांबरा पीठ मंदिर मध्यप्रदेश के साथ ही देशभर के बड़े-बड़े नेताओं के लिए पसंदीदा मंदिर रहा है. बताया जाता है कि दतिया के इस मंदिर में कई नेताओं की मुंह मांगी मुराद मिली पूरी हो चुकी है. लिहाजा यहां नेताओं के आने-जाने का सिलसिला जारी रहता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »