दिल्ली बीजेपी का AAP सरकार पर हमला, दो सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए नहीं दे रही NOC

दिल्ली में कोरोना को लेकर स्थिति भयावह बनी हुई है लेकिन महामारी से निपटने को लेकर आरोप-प्रत्यारोप बंद होने का नाम नहीं ले रहा है. बीजेपी की ओर से एक बार फिर दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार पर हमला बोला गया.

Advertisement
दिल्ली में अभी भी ऑक्सीजन को लेकर किल्लतों का सामना करना पड़ रहा (सांकेतिक-पीटीआई) दिल्ली में अभी भी ऑक्सीजन को लेकर किल्लतों का सामना करना पड़ रहा (सांकेतिक-पीटीआई)

राम किंकर सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 27 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 9:57 PM IST
  • दो सरकारी अस्पतालों में NOC की वजह से नहीं लग पा रहे संयंत्र
  • 'ऑक्सीजन के लिए टैंकरों की व्यवस्था नहीं कर सकी सरकार'
  • संयंत्र के लिए फंड देने को तैयार, पर NOC नहीं मिल रहीः साहिब

पश्चिमी दिल्ली से सांसद प्रवेश साहिब वर्मा ने दिल्ली सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मैं दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में ऑक्सीजन संयंत्र के लिए फंड देने को तैयार हूं. नई दिल्ली से सांसद मीनाक्षी लेखी ने आचार्य भिक्षु अस्पताल में फंड देने को कहा है लेकिन दिल्ली सरकार से अभी तक दोनों अस्पतालों में संयंत्र लगाने के लिए एनओसी नहीं मिल रही है. साथ ही महीने भर में 44 ऑक्सीजन संयंत्र लगाने के केजरीवाल सरकार के दावे पर भी बीजेपी ने सवाल उठाते हुए निशाना भी साधा.

Advertisement

दिल्ली हाई कोर्ट की फटकार के बाद दिल्ली बीजेपी ने केजरीवाल सरकार पर हमला तेज कर दिया है. बीजेपी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के महीने भर में 44 ऑक्सीजन संयंत्र लगाने और ऑक्सीजन ले जाने-ले आने के लिए टैंकर खरीदने के दावों पर सवाल उठाते हुए इसके पूरा होने पर शक जताया. दिल्ली बीजेपी ने कहा कि केंद्र सरकार और हाई कोर्ट की फटकार के बाद केजरीवाल ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाने के लिए तैयार हुए हैं. अगर यह काम केंद्र सरकार के फंड देने के तुरंत बाद कर लिए होते तो आज दिल्ली की बेकसूर जनता की जान नहीं जाती.

बीजेपी सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने कहा, 'दिल्ली में सैकड़ों लोग जान से हाथ धो रहे हैं. केजरीवाल सरकार ने केंद्र द्वारा मिलने वाले ऑक्सीजन के लिए टैंकरों की व्यवस्था अभी तक नहीं की जबकि अन्य राज्यों ने टैंकरों की व्यवस्था कर ली. सभी राज्य टैंकरों की व्यवस्था करने में सक्षम रहे तो दिल्ली सरकार काम करने की जगह अपने प्रचार-प्रसार में ही लगी हुई है.'

Advertisement

प्रवेश वर्मा ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में ऑक्सीजन संयंत्र के लिए फंड देने की बात की थी और मीनाक्षी लेखी ने आचार्य भिक्षु अस्पताल में फंड देने की बात की, लेकिन अरविंद केजरीवाल ने अभी तक दोनों अस्पतालों में संयंत्र लगाने के लिए एनओसी जारी ही नहीं किया.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »