बारापुला फेज़ 3 फ्लाईओवर खुलने के एक भफ्ते में जाम ही जाम, डिजाइन पर फिर से होगा काम

दिल्ली के तीन लेन वाले बारापुला फेज 3 फ्लाईओवर के खुलने के एक हफ्ते के अंदर ही उस पर जाम की समस्या हो रही है. ट्रैफिक पुलिस ने ड्रोन सर्वे के जरिए समस्या की पुष्टि की है और इसे सुधारने के लिए पुनः डिजाइन की अपील की है.

Advertisement
ट्रैफिक पुलिस ने PWD विभाग को लिखा पत्र (Photo: ITG) ट्रैफिक पुलिस ने PWD विभाग को लिखा पत्र (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 07 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:54 PM IST

दिल्ली के बारापुला फेज-III फ्लाईओवर के तीन लेन वाले हिस्से को दो लेन वाले मौजूदा कॉरिडोर से जोड़ने वाले मर्जर पॉइंट पर बहुत ज्यादा जाम की समस्या हो रही है. ट्रैफिक पुलिस ने इस जंक्शन के तीखे और अचानक मुड़ने वाले डिजाइन को लेकर PWD विभाग से तुरंत बदलाव करने की मांग की है.

ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली के PWD विभाग से कहा है कि वे उस मर्जर पॉइंट में तुरंत बदलाव करें. पुलिस के मुताबिक, जंक्शन का तीखा और अचानक मुड़ने वाला डिजाइन इस व्यस्त रास्ते पर अतिरिक्त जाम बढ़ा रहा है. 

Advertisement

बारापुला फेज-III फ्लाईओवर पिछले सप्ताह ही आम जनता के लिए खोला गया था. फ्लाईओवर खुलने के बाद से तुरंत बाद ही नए हिस्से पर ट्रैफिक की स्थिति बहुत खराब हो गई है. अधिकारियों के मुताबिक, सफदरगंज अस्पताल और सराय काले खां के बीच लगभग 8 किमी रास्ते को तय करने में यात्रियों को एक घंटे लग जा रहे हैं. 

गूगल मैप

ऊपर दिया गया मैप दिखाता है कि Google Maps अभी सराय काले खां और उसके आस-पास ट्रैफिक की क्या स्थिति दिखा रहा है. ऊपर दाईं ओर दिख रही ग्रे रंग की सड़क बारापुल्ला फेज-III का हिस्सा है, जिसके लिए कोई ट्रैफिक डेटा ही उपलब्ध नहीं. बीच में दिख रहा लूप वह पहली जगह है जहां ट्रैफिक जाम होता है क्योंकि यहां तीन-लेन वाली दो सड़कें एक हो जाती हैं.

इसका नतीजा यह हुआ है कि बारापुल्ला और रिंग रोड की तरफ भारी और धीमी गति से ट्रैफिक चल रहा है. पुलिस ने फेज-III से आने वाले ट्रैफिक को NH-24/DND की तरफ मोड़ दिया है और लोगों को दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है.

Advertisement

यह पता नहीं है कि Google Maps को नए रास्ते पर ट्रैफिक की सही जानकारी दिखाने में कितना समय लगेगा. Google के सपोर्ट फ़ोरम पर दिए गए एक जवाब के मुताबिक, नई खुली सड़कों और रास्तों के लिए सर्च फ़ीचर और नेविगेशन को ठीक से काम करने में लगभग एक हफ़्ते का समय लग सकता है.

ट्रैफिक पुलिस ने PWD विभाग को लिखा पत्र
ट्रैफिक पुलिस ने PWD विभाग को पत्र लिखकर इस पर चिंता जताई थी. इस पत्र में ट्रैफिक पुलिस ने लिखा है कि इस बनावट के कारण बहुत ज्यादा ट्रैफिक जाम की स्थिति हो रही है. अधिकारियों ने बताया कि इससे नए खुले कॉरिडोर पर ट्रैफिक का बहुत ज्यादा दबाव बढ़ रहा है. ट्रैफिक पुलिस द्वारा किए गए ड्रोन सर्वे के जरिए जंक्शन की दिक्कत का पता चला.  

यह भी पढ़ें: दिल्ली: विपक्ष का प्रोटेस्ट, कनॉट प्लेस से जंतर-मंतर तक डायवर्जन! दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

फेज-III फ्लाईओवर में तीन लेन हैं. उसी पॉइंट पर, सनडायल की तरफ से सराय काले खां और रिंग रोड की ओर आने वाली तीन और लेन कॉरिडोर से यह जुड़ती है. आश्रम और DND की तरफ से आने वाली तीन और लेन भी मौजूदा बारापुला कॉरिडोर से जुड़ती हैं. पुलिस के मुताबिक, मौजूदा फ्लाईओवर उस हिस्से में दो लेन का हो जाता है.

Advertisement

मर्जर का फिजिकल डिजाइन इस दिक्कत को और बढ़ा देता है. ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि नया फ्लाईओवर सनडायल के पास मौजूदा फ्लाईओवर से एक स्मूथ कर्व के बजाय तीखे या रेक्टेंगुलर अलाइनमेंट के साथ जुड़ता है. पत्र में कहा गया है कि इससे ट्रैफिक अचानक एक साथ मिलता है और जंक्शन पर भीड़ हो जाती है. 

ट्रैफ़िक पुलिस ने PWD से डिजाइन बदलने की अपील की है. ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि PWD विभाग नियम लागू करने की बजाय इस मर्जर का डिदाइन बदलें. ट्रैफिक पुलिस का यह दखल फ़ेज़-III स्ट्रेच के खुलने के कुछ ही दिनों बाद आया है. इस फ्लाईओवर के खुलने के बाद यह उम्मीद लगाई जा रही थी कि इससे दक्षिण दिल्ली और मयूर विहार-सराय काले खां जैसे इलाकों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी होगी लेकिन इससे ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही है.  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »