पूर्ण राज्य की मांग कुशासन से ध्यान हटाने का केजरीवाल का राजनीतिक नाटकः मनोज तिवारी

मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली की जनता जहां एक ओर इन दिनों पानी, बिजली की किल्लत, सरकारी अस्पतालों की दुर्दशा और दिल्ली सरकार के विभागों के भ्रष्टाचार से परेशान है और उससे ध्यान भटकाने के लिए केजरीवाल पूर्ण राज्य के दर्जे का राग अलाप रहे हैं.

Advertisement
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी (फाइल फोटो) दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी (फाइल फोटो)

रवीश पाल सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 12 जून 2018,
  • अपडेटेड 12:00 AM IST

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हए कहा है कि जो लोग हर काम अपूर्ण करते हैं वो आज पूर्ण राज्य की मांग कर रहे हैं और कुशासन से ध्यान हटाने के लिए केजरीवाल का यह राजनीतिक नाटक कर रहे हैं.

ने कहा कि दिल्ली की जनता जहां एक ओर इन दिनों , बिजली की किल्लत, सरकारी अस्पतालों की दुर्दशा और दिल्ली सरकार के विभागों के भ्रष्टाचार से परेशान है और उससे ध्यान भटकाने के लिए केजरीवाल पूर्ण राज्य के दर्जे का राग अलाप रहे हैं.

Advertisement

कुशासन से ध्यान हटाने की साजिश

उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली को दिलवाने की मांग अपने कुशासन और निष्क्रियता से जनता का ध्यान भटकाने के लिए केजरीवाल का एक राजनीतिक नाटक है. दिल्ली की जनता के हित में स्थानीय सरकार को कुछ अधिकार मिलने चाहिए.

मनोज तिवारी ने आरोप लगाया कि 2013 में अनैतिक सत्ता पाना हो या 2015 में पूर्ण बहुमत पाकर अरविंद केजरीवाल सरकार ने संघीय ढांचे को लगातार चोट पहुंचाने का काम किया है और इस सरकार की नीयत दिल्ली के लिए पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की नहीं अपने लिए निरंकुश सत्ता पाने की है.

बीजेपी के रुख पर साधी चुप्पी

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मौजूदा संघीय व्यवस्था में के भ्रष्टाचारी शासन पर उपराज्यपाल अंकुश लगा रहे हैं वहीं, सरकार ने तीन साल में कोई विकास कार्य नहीं किया है इसलिए अब केजरीवाल सरकार पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग कर ध्यान भटका रही है.

Advertisement

उन्होंने यह भी कहा कि जिस संघीय ढांचे पर केजरीवाल लगातार खुद को लाचार बता रहे हैं उसी ढांचे में बीजेपी और कांग्रेस ने सरकारें चलाई हैं और दिल्ली के विकास पर ध्यान दिया है जिसकी तस्वीर मेट्रो और बेहतरीन फ्लाईओवरों के जाल के रूप में देखी जा सकती है. हालांकि दिल्ली को पूर्ण राज्य के दर्जे के लिए बीजेपी तैयार है या नहीं, इसका उन्होंने खुद सीधा-सीधा जवाब नहीं दिया और कहा कि केजरीवाल को इसके लिए ऑल पार्टी मीट बुलानी चाहिए जिसमें इसकी समीक्षा की जाएगी.

गुपचुप गठबंधन की तैयारी में कांग्रेस और आप

अभिनेता से नेता बने मनोज तिवारी ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की दिल्ली में गुपचुप गठबंधन की तैयारी चल रही है. मुख्यमंत्री केजरीवाल का कर्नाटक सरकार के शपथग्रहण में जाना गठबंधन की ओर बढ़ते कदमों की ओर इशारा है.

तिवारी ने कहा कि आज हताश-निराश आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की सत्ता की भूख उन्हें 2013 विधानसभा चुनाव में किए गठबंधन को फिर दोहराने को मजबूर कर रही है पर दिल्ली की जनता इस बार इन्हें स्वीकार नहीं करेगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »