'क्लासरूम में गिरी, फिर उठी ही नहीं...', दिल्ली में 9 साल की बच्ची की स्कूल में मौत

पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेज-2 स्थित लवली हेरिटेज स्कूल में 9 साल की तीसरी कक्षा की छात्रा की अचानक मौत हो गई. क्लासरूम में तबीयत बिगड़ने के बाद स्कूल के शिक्षक उसे आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

Advertisement
क्लासरूम में बच्ची की मौत से टीचर्स भी दहशत में. (Photo: Screengrabs) क्लासरूम में बच्ची की मौत से टीचर्स भी दहशत में. (Photo: Screengrabs)

हिमांशु मिश्रा / अरविंद ओझा

  • दिल्ली,
  • 04 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 1:59 PM IST

पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेज-2 स्थित एक स्कूल में 9 साल की बच्ची की अचानक मौत से हड़कंप मच गया. तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली मासूम की क्लासरूम के अंदर तबीयत बिगड़ गई. स्कूल के शिक्षक आनन-फानन में उसे लेकर पास के अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Advertisement

यह दर्दनाक घटना पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर थाना क्षेत्र स्थित लवली हेरिटेज स्कूल की है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक बच्ची की मौत के पीछे हार्ट अटैक या कोई अन्य मेडिकल वजह होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, अभी मौत की असली वजह स्पष्ट नहीं है. इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा.

क्लासरूम में अचानक बिगड़ी तबीयत
जानकारी के मुताबिक, बच्ची स्कूल में अपनी क्लास में मौजूद थी. इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई. स्कूल के शिक्षकों ने बिना देर किए उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. हालांकि, तमाम कोशिशों के बावजूद बच्ची की जान नहीं बचाई जा सकी. बताया जा रहा है कि स्कूल के क्लासरूम में हुई यह घटना CCTV कैमरे में भी कैद हुई है.

पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. शुरुआती जांच में फिलहाल किसी तरह की गड़बड़ी या फाउल प्ले सामने नहीं आया है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.

Advertisement

महज 9 साल की उम्र में बच्ची की अचानक मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है. स्कूल में भी इस घटना के बाद शोक का माहौल है. अब सभी की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर है, जिससे बच्ची की मौत की असली वजह सामने आ सकेगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »