रोहित शर्मा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उम्र बढ़ने के साथ उनकी फुर्ती कम नहीं हुई है. न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड वनडे में उन्होंने शानदार थ्रो से खतरनाक बल्लेबाज डेरिल मिचेल को रन आउट कराने में अहम भूमिका निभाई. मिडविकेट से तेजी से दौड़कर रोहित ने गेंद उठाई और तुरंत अंडरआर्म थ्रो किया. केएल राहुल ने विकेट के पीछे गिल्लियां बिखेरकर भारत को बड़ा विकेट दिलाया.