3 महीने की प्रेग्नेंसी, रक्षा मंत्रालय में नौकरी... ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग विवाहिता ने दी जान

तीन महीने की गर्भवती रक्षा मंत्रालय में कार्यरत महिला ने कथित तौर पर ससुराल वालों की मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से परेशान होकर 21 अगस्त को खुदकुशी कर ली. FIR के मुताबिक महिला फोन पर अपने मायके वालों को ससुराल में हो रही परेशानी के बारे में बताती थी. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है.

Advertisement
महिला, जिसने प्रताड़ना से तंग आकर अपना जीवन खत्म कर लिया. (Photo: ITG) महिला, जिसने प्रताड़ना से तंग आकर अपना जीवन खत्म कर लिया. (Photo: ITG)

अरविंद ओझा / अंशुल सिंह

  • दिल्ली,
  • 23 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 11:36 AM IST

दिल्ली में तीन महीने की गर्भवती एक महिला ने कथित तौर पर ससुराल वालों की मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से परेशान होकर खुदकुशी कर ली. मृतका रक्षा मंत्रालय में कार्यरत थी. घटना के बाद महिला के मायके वालों ने उसके पति और ससुराल के अन्य सदस्यों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement

मायके वालों से भी बताती थी प्रताड़ना की बात
FIR के अनुसार महिला को उसके पति और ससुराल वालों की ओर से लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जा रहा था. यह बात उसने फोन कॉल के जरिए अपने मायके वालों को ससुराल में हो रही परेशानी के बारे में बताती थी. परिवार का कहना है कि वह लगातार तनाव में थी और उन्हें अपनी स्थिति के बारे में जानकारी देती रहती थी.

परिजनों के मुताबिक 21 अगस्त को उन्हें एक फोन कॉल आया. फोन पर बताया गया कि उनकी बेटी ने खुदकुशी कर ली है. यह खबर सुनते ही परिवार में मातम छा गया. मायके वालों का आरोप है कि उनकी बेटी ने खुदकुशी नहीं की, बल्कि ससुराल वालों ने उसकी हत्या की है. उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

Advertisement

परिवार के आरोपों के आधार पर जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने परिवार की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर ली है. अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है. पुलिस मृतका के परिवार के आरोपों के साथ-साथ ससुराल पक्ष की भूमिका की भी जांच कर रही है.

जांच के दौरान महिला की फोन कॉल डिटेल, परिवार के साथ हुई बातचीत और अन्य परिस्थितिजन्य साक्ष्यों को भी देखा जा सकता है. फिलहाल पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि महिला ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया और उसकी मौत के लिए कौन जिम्मेदार है.

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »