दिल्ली में बिना डॉक्टर के पर्चे के भी होगा कोरोना टेस्ट, हाई कोर्ट ने दी अनुमति

दिल्ली हाई कोर्ट ने निजी प्रयोगशालाओं से प्रतिदिन दो हजार ऐसे टेस्ट करने के लिए कहा है जो स्वेच्छा से टेस्ट करवाना चाहते हैं. दिल्ली के पते के सबूत के लिए आधार कार्ड ले जाना होगा. दिल्ली में टेस्ट की सुविधाओं में सुधार पर राकेश मल्होत्रा ने याचिका दायर की थी.

Advertisement
दिल्ली में बिना डॉक्टर के पर्चे के होगा कोरोना टेस्ट (सांकेतिक तस्वीर दिल्ली में बिना डॉक्टर के पर्चे के होगा कोरोना टेस्ट (सांकेतिक तस्वीर

संजय शर्मा / पंकज जैन / पूनम शर्मा

  • नई दिल्ली ,
  • 08 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 9:24 AM IST
  • दिल्ली में टेस्टिंग को लेकर हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया
  • बिना डॉक्टर की अनुमति के सिर्फ आधार कार्ड दिखाकर टेस्ट करवा सकते हैं
  • हाई कोर्ट ने कहा कि टेस्टिंग के लिए लोगों को ICMR फॉर्म भी भरना होगा

देशभर में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. दिल्ली में कोरोना पर काबू पाने के लिए सरकार लगातार नए कदम उठा रही है. दिल्ली में टेस्टिंग को लेकर हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला किया है. अब दिल्लीवासी बिना डॉक्टर की अनुमति के सिर्फ आधार कार्ड दिखाकर टेस्ट करवा सकते हैं.

दिल्ली हाई कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि यदि डॉक्टर टेस्ट करवाने के लिए नहीं लिखते हैं तब भी आधार कार्ड दिखाकर टेस्ट करवा सकता है. हाई कोर्ट ने कहा कि लोगों को ICMR फॉर्म भी भरना होगा.

Advertisement

हाई कोर्ट ने निजी प्रयोगशालाओं से प्रतिदिन दो हजार ऐसे टेस्ट करने के लिए कहा है जो स्वेच्छा से टेस्ट करवाना चाहते हैं. दिल्ली के पते के सबूत के लिए आधार कार्ड ले जाना होगा. दिल्ली में टेस्ट की सुविधाओं में सुधार पर राकेश मल्होत्रा ने याचिका दायर की थी. इसी याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने ये आदेश दिया.

 

इसके अलावा दिल्ली की केजरीवाल सरकार भी इसके लिए पहले से तैयार लगती है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्वास्थ्य मंत्री को कहा है कि टेस्ट करवाने वाले लोगों के लिए डॉक्टर का पर्चा अनिवार्य नहीं होना चाहिए. टेस्ट करवाने के इच्छुक मरीज खुद ऐसा कर सकते हैं. 

दिल्ली में बढ़ सकते हैं कोरोना के मामले- सत्येंद्र जैन

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि अगले 10 दिनों में राजधानी में कोरोना के केस बढ़ सकते हैं. उन्होंने कहा कि दिल्ली हाल ही में खुली है. कुछ त्योहार भी थे. लोग बाहर से आए. इसलिए हो सकता है कि अगले कुछ दिन में राजधानी में कोरोना के केस में इजाफा हो. 

Advertisement

उन्होंने कहा कि अगर एक भी पेशेंट पॉजिटिव होता है और समय से उसे नहीं ढूंढा गया, तो हो सकता है कि वो 4 और लोगों को भी पॉजिटिव करेगा. इसलिए हम बड़े स्तर पर टेस्ट कर रहे हैं. हो सकता है कि अगले 10-15 दिन और केस बढ़ें. उन्होंने कहा कि कुछ दिन मामले बढ़ेंगे फिर इसमें कमी आएगी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »