डेनिश महिला गैंगरेप मामला: पांचों दोषियों को कोर्ट ने सुनाई उम्र कैद की सजा

कोर्ट ने अपने आदेश मे कहा की दोषियों की इस हरकत से देश का नाम खराब हुआ है और ये कड़ी सजा के हकदार हैं. गुरुवार को तीस हजारी कोर्ट में सजा पर बहस पूरी हो गई थी. पुलिस ने सभी के लिए अधिकतम सजा की मांग की थी. पांचों दोषियों की उम्र 20 से 30 साल के बीच है.

Advertisement
दो साल पुराना मामला दो साल पुराना मामला

प्रियंका झा / पूनम शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 10 जून 2016,
  • अपडेटेड 10:39 PM IST

दिल्ली में डेनमार्क की महिला के साथ रेप के मामले में तीस हजारी कोर्ट ने पांचों दोषियों को उम्र कैद की सजा सुनाई है. एक दोषी पर 5 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है.

कोर्ट ने अपने आदेश मे कहा की दोषियों की इस हरकत से देश का नाम खराब हुआ है और ये कड़ी सजा के हकदार हैं. गुरुवार को तीस हजारी कोर्ट में सजा पर बहस पूरी हो गई थी. पुलिस ने सभी के लिए अधिकतम सजा की मांग की थी. पांचों दोषियों की उम्र 20 से 30 साल के बीच है.

Advertisement


घटना 14 जनवरी 2014 की है. जब डेनमार्क की एक 52 साल की महिला से 9 लोगों ने गैंग रेप किया गया था. इस मामले में तीस हजारी कोर्ट ने 5 लोगों अर्जुन, राजू ,मोहम्मद रजा, महेन्द्र, और राजू बज्जी दोषी करार दिया. इन पांचों को .

एक आरोपी की हो चुकी है मौत
इस मामले में एक और आरोपी श्याम लाल की मौत पिछले साल तिहाड़ जेल में हो गई थी. जबकि तीन आरोपी नाबालिग लड़कों पर जुवेनाइल कोर्ट में केस चल रहा है. पुलिस ने विदेशी महिला की शिकायत पर 9 लोगों को गिरफ्तार किया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »