दिपके के घर पहुंची पुलिस, दिल्ली में 'तिरंगा यात्रा' से पहले एक्शन, देखें VIDEO

कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में तिरंगा यात्रा से पहले पुलिस CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके के घर झांसी रोड के पास, झंडेवालान इलाके में पहुंच गई है. दिपके ने आज तिरंगा यात्रा का ऐलान किया है.

Advertisement
Abhijeet Dipke Abhijeet Dipke

शिवानी शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 16 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:58 PM IST

दिल्ली में सीजेपी की तिरंगा यात्रा से पहले पुलिस एक्शन में आ गई है. कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में शाम 5 बजे के प्रस्तावित तिरंगा यात्रा से पहले दिल्ली पुलिस की एक टीम NCP-SCP के प्रवक्ता अनीश गवांडे के घर पहुंचे, जहां CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ठहरे हुए हैं. दिल्ली पुलिस एक्ट (DP एक्ट) के तहत अभिजीत को नोटिस भेजा गया है. कुछ ही देर में दिपके क्नॉट प्लेस रवाना होने वाले थे.

Advertisement

गौरतलब है कि सीजेपी ने एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में आंदोलन का ऐलान किया था. इस बीच जंतर-मंतर के पास तिरंगा लेकर पहुंचे सीजेपी कार्यकर्ता सौरव दास और आशुतोष रांका को पुलिस ने पहले हिरासत में लिया था फिर गिरफ्तार कर लिया. अभी ये दोनों नेता न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में हैं. अभिजीत दिपके ने गिरफ्तारी के विरोध में आज शाम सेंट्रल पार्क में तिरंगा यात्रा का ऐलान किया है.

इससे पहले अभिजीत दिपके ने दावा किया है कि बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियां उनका पीछा कर रही हैं. इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के कर्मचारी उनके घर की निगरानी कर रहे हैं. उन्होंने आशंका जताई थी कि दिल्ली पुलिस उन्हें आज शुक्रवार सुबह हिरासत में ले सकती है.

सीजेपी तिरंगा लहराकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध जताना चाहती है. यह विरोध मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर है.

Advertisement

इस बीच, दिल्ली पुलिस ने कनॉट प्लेस और आसपास लागू निषेधाज्ञा का हवाला देकर लोगों से मार्च से दूर रहने को कहा है. पुलिस के मुताबिक, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत पाबंदियां लागू हैं.

NDTA ने उठाए सवाल

नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन ने CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले सवाल उठाए हैं कि सीजेपी को CP में ही क्यों प्रोटेस्ट करना है.  NDTA ने कहा, 'यह एक सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट और मार्केट एरिया है, न कि विरोध प्रदर्शन की जगह. उन्हें विरोध करने का अधिकार है, तो हमें भी अपनी आजीविका कमाने का अधिकार है. वे विरोध प्रदर्शन के लिए तय की गई जगहों पर जाकर प्रदर्शन क्यों नहीं करते.

NDTA ने आगे कहा, 'कृपया हमें शांति से अपनी आजीविका कमाने दें. त्योहारों का मौसम शुरू हो गया है. CP के मार्केट एरिया में बाधा न डालें और सार्वजनिक सेवाओं में रुकावट न पैदा करें. इससे आम जनता को परेशानी होती है और कारोबार के साथ-साथ सरकारी रेवेन्यू का भी नुकसान होता है.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »