दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के OSD के दफ्तर पर सीबीआई की रेड

केंद्रीय जांच एजेंसी ने दिल्ली सरकार के उप सतर्कता सचिव केएस मीणा की शिकायत पर इस संबंध में केस दर्ज किया था. इस संबंध में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के प्रावधानों के तहत दर्ज एफआईआर में चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय के सीनियर रेसिडेंट निकुंग अग्रवाल और अस्पताल के निदेशक अनुप मेहता के खिलाफ आपराधिक साजिश रचने का आरोप लगाया गया है.

Advertisement
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की फाइल फोटो दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की फाइल फोटो

शिवेंद्र श्रीवास्तव

  • नई दिल्ली,
  • 30 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 3:40 PM IST

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के ओएसडी डॉ. निकुंज अग्रवाल के दफ्तरों पर सीबीआई ने छापेमारी की.

केंद्रीय जांच एजेंसी ने दिल्ली सरकार के उप सतर्कता सचिव केएस मीणा की शिकायत पर इस संबंध में केस दर्ज किया था. इस संबंध में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के प्रावधानों के तहत दर्ज एफआईआर में चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय के सीनियर रेसिडेंट निकुंग अग्रवाल और अस्पताल के निदेशक अनुप मेहता के खिलाफ आपराधिक साजिश रचने का आरोप लगाया गया है.

Advertisement

सतर्कता आयोग ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि अग्रवाल को साल 2015 में चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय में एड-हॉक बेसिस पर सीनियर रेसिडेंट पोस्ट पर नियुक्त किया गया, जबकि अस्पताल में ऐसा कोई पद नहीं था और ना ही ऐसी किसी रिक्ती के लिए विज्ञापन दिया गया.

इसके साथ ही इस विजिलेंस विभाग का कहना है कि अग्रवाल ने अस्पताल में नियुक्ति के लिए 6 अगस्त, 2015 में हाथ से लिखकर एक आवेदन दिया और इसके चार दिनों बाद ही बिना किसी प्रक्रिया का पालन किए उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे गई.

इस संबंध में बीजेपी नेता विजेंदर गुप्ता ने आरोप लगाया था कि अग्रवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवला के एक करीबी रिश्तेदार के दामाद हैं, इसी वजह से उन्हें सारे कायदे-कानून ताक पर रखकर ये पद दिया गया.

Advertisement


इससे पहले दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल नजीब जंग ने अपने जाते-जाते राज्य के स्वास्थ्यमंत्री सत्येंद्र जैन की बेटी सौम्या जैन को स्वास्थ्य विभाग में सलाहकार नियुक्त करने का मामला सीबीआई को सौंप दिया था. सौम्या जैन को दिल्ली स्टेट हेल्थ मिशन में मिशन डायरेक्टर बनाया गया है.

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के ही विभाग में ही उनकी बेटी की इस नियुक्ति पर बीजेपी और कांग्रेस ने काफी शोर-शराबा मचाया था और इससे दिल्ली की AAP सरकार की बदनामी भी हुई थी. अब एलजी की संस्तुति पर इस मामले की आगे की जांच सीबीआई द्वारा की जा रही है.

सूत्रों के अनुसार सीबीआई इस संबंध में दिल्ली सरकार के कई दूसरे वरिष्ठ अधिकारियों से भी पूछताछ कर सकती है. इससे अरविंद केजरीवाल सरकार की मुश्किलें बढ़ने की आशंका है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement