दिल्ली: फर्जी पैकर्स और मूवर्स कंपनी का भंडाफोड़

साऊथ दिल्ली के मालवीय नगर थाने की पुलिस ने एक फर्जी पैकर्स एंड मूवर्स की फर्जी कंपनी बना कर लोगों को लूटने वाले ठग को गिरफ्तार किया है. साथ ही पुलिस ने हाल ही में लूटे गए सामान को भी बरामद कर लिया है.

Advertisement
पुलिस की गिरफ्त में ठग पुलिस की गिरफ्त में ठग

अनुज मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 22 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 4:11 AM IST

साऊथ दिल्ली के मालवीय नगर थाने की पुलिस ने एक फर्जी पैकर्स एंड मूवर्स की फर्जी कंपनी बना कर लोगों को लूटने वाले ठग को गिरफ्तार किया है. साथ ही पुलिस ने हाल ही में लूटे गए सामान को भी बरामद कर लिया है.

बीती 10 अप्रैल को प्राईवेट कंपनी में काम करने वाले मनोज श्रीवास्तव ऑन लाईन पैकर्स एंड मूवर्स कंपनी के नंबर इंटरनेट के माध्यम से लिए जिसके बाद ललित शर्मा ने अपनी फर्जी कंपनी से मनोज श्रीवास्तव से संपर्क किया और बेहद सस्ते रेट पर दिल्ली से लखनऊ सामान ले जाने के लिए तैयार हो गया.

Advertisement

ललित ने कुछ लोगों के साथ मिलकर सारा सामान ट्रक में रखा और 2 दिन के अंदर लखनऊ पहुंचाने का वाद कर दिया लेकिन जब कई दिन के बाद भी सामान नहीं पहुंचा और फोन भी बंद मिला तो परेशान मनोज श्रीवास्तव ने पुलिस से संपर्क कर इसकी शिकायत की.

एफआईआर दर्ज होने के बाद थाने की पुलिस ने टेम्पो के नंबर के सहारे गाड़ी का पता लगाया और टेम्पो को गुड़गांव से बरामद कर लिया. इसके बाद परत दर परत मामला खुलता चला गया और आखिरी में पुलिस ने आरोपी ललित को भिवानी से गिरफ्तार किया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »