विजेंद्र गुप्ता की मांग, पेट्रोल और डीज़ल पर वैट कम करे दिल्ली सरकार

दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लिखे गए पत्र में मांग की है कि पेट्रोल और डीजल की बढ़ी हुई कीमतों से दिल्ली वालों को राहत पहुंचाने के लिए दिल्ली सरकार इन पर लगाए गए वैट को जल्द से जल्द कम करे.

Advertisement
बीजेपी नेता विजेंद्र गुप्ता (फाइल फोटो) बीजेपी नेता विजेंद्र गुप्ता (फाइल फोटो)

रवीश पाल सिंह / सना जैदी

  • नई दिल्ली,
  • 26 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 2:44 AM IST

पेट्रोल और डीज़ल की बढ़ती कीमतों पर अब राजनीति शुरू हो गई है. दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को चिठ्ठी लिखकर पेट्रोल और डीज़ल पर लग रहे वैट को कम करने की मांग की है.

दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष ने बुधवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लिखे गए पत्र में मांग की है कि पेट्रोल और डीजल की बढ़ी हुई कीमतों से दिल्ली वालों को राहत पहुंचाने के लिए दिल्ली सरकार इन पर लगाए गए वैट को जल्द से जल्द कम करे. जिससे  उपभोक्ताओं को उचित दामों पर पेट्रोल और डीजल उपलब्ध हो सके.

Advertisement

उन्होंने कहा कि वैट में ये कमी काफी पहले की जानी चाहिए थी लेकिन सरकार की मनमर्जी के चलते और ज़्यादा राजस्व के लालच में अभी तक ऐसा नहीं किया गया. कि अक्टूबर 2017 में जब केन्द्र सरकार ने पेट्रोल व डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 2 रुपये प्रति लीटर की कमी करी थी, तब उसने राज्य सरकारों को 5 प्रतिशत वैट में कमी करने की सलाह दी थी. जिसके बाद गुजरात, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की सरकारें पेट्रोल और डीजल पर वैट कम कर चुकी हैं, लेकिन भरपूर राजस्व होने के बावजूद दिल्ली सरकार ने वैट में कमी नहीं की है.

गुप्ता ने आरोप लगाया कि ने साल 2015 और 2016 में भी वैट बढ़ाया था. उन्होंने कहा कि साल 2015 में जब केन्द्र सरकार ने डीजल और पेट्रोल पर वैट 2-2 रुपये प्रति लीटर घटाया था तब दिल्ली सरकार ने पेट्रोल पर वैट 20 फीसदी से बढ़ाकर 25 फीसदी और डीजल पर वैट 12.5 फीसदी से बढ़ाकर 16.6 फीसदी कर दिया था.

Advertisement

विजेंद्र गुप्ता ने आरोप लगाया कि पेट्रोल और डीज़ल पर ज़्यादा वैट लगाकर जनता की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाला है. आपको बता दें कि दिल्ली में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें आसमान छू रही हैं. बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 74 रुपये 63 पैसे प्रति लीटर रही जबकि डीज़ल 65 रुपये 93 पैसे प्रति लीटर की दर से बिका.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »