मोदी की फोटो देखकर भागेगा भ्रष्टाचार का भूत!

भ्रष्टाचार का भूत, फिजूलखर्ची का भूत, सरकारी खज़ाने का लूटने वाला भूत...और इनको भगाने के लिए पीएम मोदी का एक फोटो....ये सब बीजेपी के चुनाव प्रचार का एक हिस्सा है.

Advertisement
बीजेपी ने शुरू किया अनूठा प्रचार अभि‍यान बीजेपी ने शुरू किया अनूठा प्रचार अभि‍यान

कपिल शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 06 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 1:05 PM IST

भ्रष्टाचार का भूत, फिजूलखर्ची का भूत, सरकारी खज़ाने का लूटने वाला भूत...और इनको भगाने के लिए पीएम मोदी का एक फोटो....ये सब बीजेपी के चुनाव प्रचार का एक हिस्सा है. दिल्ली में एमसीडी चुनाव के लिए बीजेपी नए नए नुस्खे निकाल रही है, इसी में से एक है नुक्कड नाटक. नुक्कड़ नाटक के लिए दिल्ली बीजेपी ने प्रोफेशनल कलाकारों की एक पूरी टीम तैयार की है, जो दिल्लीभर में अलग-अलग जगहों पर बीजेपी का प्रचार करेगी.

Advertisement

प्रचार को एक नया रंग देने के लिए बीजेपी ने दिलचस्प तरीका निकाला है, इसके लिए दिल्ली के ज्वलंत मुद्दों को लेकर छोटी-छोटी कहानियां लिखी गईं है और इन कहानियों के आधार पर दृश्य तैयार किए गए हैं, जो नुक्कड़ नाटक की शक्ल में सामने आएंगे. ज़ााहिर है कि कहानियों के केंद्र में दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार है और निशाने पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल. इन सभी पात्रों को पिरोकर अलग-अलग नुक्कड़ नाटक तैयार किए हैं, जिन्हें रोचक संवादों से सजाया गया है.

प्रचार का कामकाज देख रहे बीजेपी नेता नरेंद्र टंडन के मुताबिक नुक्कड़ नाटक के ज़रिए जिन मुद्दों पर बीजेपी ने केजरीवाल और उनकी सरकार को घेरने की कोशिश की है, वो ऐसे मुद्दे हैं, जो पहले से ही मीडिया और जनता में चर्चा में है, जिनमें विज्ञापनों पर सरकारी खजाने से खर्चा करने, अपने विधायकों को रेवड़ियां बांटने, विधायकों पर आपराधिक मामले, बिजली-पानी की परेशानी और गाड़ी बंगला इस्तेमाल न करने की बात करके सारी सुविधाएं भोगने जैसे मुद्दे शामिल हैं.

Advertisement

इसी तरह के एक नुक्कड़ नाटक में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत और उसके बाद मंत्री की फर्जी डिग्री, भ्रष्टाचार की वजह से मंत्री को हटाना, बलाल्कार का आरोप, 21 से जुड़े मामलों को दिखाया गया है, जिनमें भ्रष्टाचार का भूत बनाया गया है और दिखाया गया है कि केजरीवाल सरकार के घोटाले रूपी भूतों से दिल्ली परेशान है. जब इन भूतों को मोदी की फोटो दिखायी जाती है, तो एक-एक करके साारे भूत भाग खड़े होते हैं.

अब बीजेपी की कोशिश इन नुक्कड़ नाटकों के ज़रिए को एक्सपोज करने की है, पार्टी को उम्मीद है कि जो बात वो भाषण और पोस्टरों के जरिए कहते आए हैं, उन बातों को नुक्कड़ नाटकों के ज़रिए वोटरों को आसानी से समझा पाएंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »