सत्येंद्र जैन के वीडियो पर BJP ने साधा निशाना, सिसोदिया बोले- वो रोज फर्जी वीडियो लाएंगे

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि MCD चुनाव के लिए हमने नुक्कड़ सभा का प्लान बनाया था. लेकिन जिस तरह की भीड़ जमा हो रही है, उससे ये साफ हो गया है कि केजरीवाल की सरकार के साथ अब दिल्ली में केजरीवाल का पार्षद भी होने जा रहा है. साथ ही उन्होंने सत्येंद्र जैन के वीडियो को फर्जी बताया.

Advertisement
मनीष सिसोदिया ने कहा-वो रोज फर्जी वीडियो लाएंगे मनीष सिसोदिया ने कहा-वो रोज फर्जी वीडियो लाएंगे

पंकज जैन

  • नई दिल्ली,
  • 23 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 7:11 PM IST

दिल्ली में MCD चुनाव नजदीक हैं. लिहाजा अब नेताओं की जुबानी जंग भी तेज हो गई है. पिछले 15 सालों से MCD पर BJP का कब्जा है, ऐसे में आम आदमी पार्टी की कोशिश है कि वो MCD चुनाव जीते. तो वहीं भाजपा फिर एक बार इन चुनावों में अपनी जीत सुनिश्चित करना चाहती है. 

इन सब के बीच आज दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भाजपा के कई सवालों पर बात की. उन्होंने कहा कि MCD चुनाव के लिए हमने नुक्कड़ सभा का प्लान बनाया था. हमारी योजना थी कि छोटी-छोटी नुक्कड़ सभा करेंगे. लेकिन जिस तरह की भीड़ जमा हो रही है, उससे ये साफ हो गया है कि केजरीवाल की सरकार के साथ अब दिल्ली में केजरीवाल का पार्षद भी होने जा रहा है. 

Advertisement

सत्येंद्र जैन के वायरल वीडियो को बताया फर्जी

इसके अलावा बीजेपी द्वारा जारी सत्येन्द्र जैन से जुड़े वीडियो मामले पर मनीष सिसोदिया ने कहा कि वो रोज फर्जी वीडियो लाते रहेंगे क्योंकि उन्होंने कोई काम तो किया नहीं है. जनता पूछ रही है कि पिछले 15 साल में क्या काम हुआ. कूड़े के ढेर को लेकर बीजेपी ने क्या किया? उन्होंने BJP पर हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली में साफ सफाई के लिये बीजेपी ने क्या किया?

'इनके पास मुद्दे नहीं हैं'

सत्येन्द्र जैन के मामले पर सिसोदिया ने कहा कि उनका मुद्दा कोर्ट में है. BJP के पास कोई डिफेंस नहीं है. बीजेपी घबराई हुई है, डरी हुई है, इसलिए मुद्दों से भाग रही है. सिसोदिया ने कहा कि BJP हमारे सवालों से बच रही है.

4 दिसंबर को होनी है वोटिंग

Advertisement

गौरतलब है कि दिल्ली में नगर निगम चुनाव के लिए 4 दिसंबर को वोटिंग होनी है. इसके नतीजे 7 दिसंबर को आएंगे. इस बार चुनावों में 250 वार्ड हैं, क्योंकि अब तीनों नगर निगम एक हो गईं हैं. 2012 में नगर निगम को तीन हिस्सों में बांट दिया गया था और कुल 272 वार्ड बनाए गए थे. लेकिन मोदी सरकार ने फिर से तीनों को एक कर दिया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »