मानहानि केस में केजरीवाल पर अब 14 सितंबर को तय होंगे आरोप

दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट अब 14 सितंबर को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पूर्व आम आदमी पार्टी के नेता योगेंद्र यादव के खिलाफ कड़कड़डूमा कोर्ट मानहानि मामले में आरोप तय करेगी.

Advertisement
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया

केशवानंद धर दुबे / पूनम शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 23 अगस्त 2017,
  • अपडेटेड 1:04 PM IST

दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट अब 14 सितंबर को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पूर्व आम आदमी पार्टी के नेता योगेंद्र यादव के खिलाफ कड़कड़डूमा कोर्ट मानहानि मामले में आरोप तय करेगी.

दरअसल, कड़कड़डूमा कोर्ट बुधवार को ही आरोप तय करने वाली थी. लेकिन, कोर्ट में अरविंद केजरीवाल समेत 3 आरोपी पेश नहीं हुए. तीनो ने कोर्ट में अर्जी लगाकर पेशी में छूट मांगी.  कोर्ट में पेशी से छूट बवाना विधानसभा में हो रहे चुनाव के हवाले से मांगी गई.

Advertisement

कोर्ट में पेश होने का दिया आदेश

कोर्ट ने अगली सुनवाई में तीनों आरोपी अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, योगेंद्र यादव को पेश होने का आदेश दिया है.

आपको बता दें कि सुरेन्द्र शर्मा को आम आदमी पार्टी से शाहदरा से 2013 विधानसभा चुनाव में टिकट दिया गया. लेकिन, फिर बाद में सुरेंदर सिंह का टिकट काटकर किसी और को दे दिया गया. सुरेंदर पर आम आदमी पार्टी की तरफ से आरोप लगाया गया कि सुरेन्द्र शर्मा क्रिमिनल बैकग्राउंड के है. ने कड़कड़डूमा कोर्ट में तीनों के खिलाफ किया. सुरेन्द्र शर्मा ने कोर्ट में कहा कि तीनों नेताओ के बयान से समाज मे उनकी छवि खराब हुई है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »