बीजेपी पार्षदों पर गुंडागर्दी का AAP ने लगाया आरोप, सदन में हंगामा

आम आदमी पार्टी ने ये हंगामा बीजेपी पार्षदों की गुंडागर्दी के खिलाफ किया. इसके साथ ही अवैध निर्माण को लेकर भी सवाल पूछे जाने की इजाज़त नहीं देने पर भी आप पार्षदों में नाराज़गी दिखी. सदन की बैठक में आप विधायक जरनैल सिंह और नरेश बाल्यान भी मौजूद थे. पार्षदों में जोश भी ज़्यादा दिखा. जब पार्षदों की गुंडागर्दी और अवैध निर्माण का मुद्दा आप ने उठाने की कोशिश की, जिसकी मेयर ने इजाज़त नहीं दी तो फिर सभी आप पार्षद वहां मौजूद विधायकों के साथ वेल में उतर आए और जमकर हंगामा किया.

Advertisement
पार्षदों में नाराज़गी पार्षदों में नाराज़गी

अंकुर कुमार / रवीश पाल सिंह

  • नई दिल्ली ,
  • 21 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 12:03 AM IST

बुधवार को साउथ एमसीडी सदन की बैठक में जमकर हंगामा हुआ. बीजेपी पार्षदों की गुंडागर्दी और अवैध निर्माण को लेकर आम आदमी पार्टी ने सदन में जमकर हंगामा किया. इसके बाद सदन को स्थगित करना पड़ा.

ने ये हंगामा बीजेपी पार्षदों की गुंडागर्दी के खिलाफ किया. इसके साथ ही अवैध निर्माण को लेकर भी सवाल पूछे जाने की इजाज़त नहीं देने पर भी आप पार्षदों में नाराज़गी दिखी. सदन की बैठक में आप विधायक जरनैल सिंह और नरेश बाल्यान भी मौजूद थे. पार्षदों में जोश भी ज़्यादा दिखा. जब पार्षदों की गुंडागर्दी और अवैध निर्माण का मुद्दा आप ने उठाने की कोशिश की, जिसकी मेयर ने इजाज़त नहीं दी तो फिर सभी आप पार्षद वहां मौजूद विधायकों के साथ वेल में उतर आए और जमकर हंगामा किया.

Advertisement

नेता विपक्ष रमेश मटिया ने कहा कि ये पहली बार नहीं है. इससे पहले भी की ही पार्षद सुमन डागर ने अपने दफ्तर बुला कर हॉर्टिकल्चर अफसर को पीटा था और अब अनीता तंवर के पति ने सरकारी कर्मचारी को पीटा है.

हंगामे के दौरान आप पार्षदों और विधायकों ने गले में तख्तियां डाली हुई थी जिसपर निगम में फैले भ्रष्टाचार और बीजेपी की गुंडागर्दी जैसे नारे लिखे हुए थे. विधायक जरनैल सिंह के मुताबिक मामले में एफआईआर तक दर्ज हो चुकी है, लेकिन पुलिस निष्पक्ष होकर कार्रवाई नहीं कर रही है.

अवैध निर्माण पर भी उठे सवाल

हंगामे के पीछे गुंडागर्दी के साथ ही अवैध निर्माण भी एक बड़ा मुद्दा था. नेता विपक्ष ने सदन में सवाल पूछा था कि साउथ दिल्ली में कितनी ऐसा इमारतें हैं जो अवैध रूप से बनाई गई हैं और उनपर अब तक क्या कार्रवाई हुई है? नेता विपक्ष के पास उन इमारतों का भी ब्यौरा था जिसमें अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. इसपर कब कार्रवाई होगी ये सवाल पूछने से पहले ही मेयर ने नेता विपक्ष को बैठने को कहा जिसपर भी हंगामा हो गया. 

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »