'AAP ने लगाए बेबुनियाद आरोप', भाजपा नेता श्याम जाजू ने आप नेताओं को भेजा नोटिस

भाजपा नेता श्याम जाजू ने आप नेताओं को कानूनी नोटिस भेजा है. भाजपा नेता ने आप नेता सौरभ भारद्वाज, संजय सिंह, दुर्गेश पाठक और दिलीप कुमार पांडे को सीज एंड डिसीस्ट नोटिस भेजा है.

Advertisement
भाजपा नेता श्याम जाजू (फाइल फोटो) भाजपा नेता श्याम जाजू (फाइल फोटो)

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 29 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 8:58 PM IST

आप नेताओं के आरोपों के बीच घिरे भाजपा नेता श्याम जाजू ने सभी आरोपों का खंडन किया है. दरअसल आम आदमी पार्टी के चार नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर श्याम जाजू और उनके बेटे पर आरोप लगाए थे. बीजेपी नेता श्याम जाजू ने आम आदमी पार्टी नेताओं द्वारा लगाए गए सभी आरोपों का खंडन किया.

इसके अलावा श्याम जाजू ने आप नेताओं को कानूनी नोटिस भेजा है. भाजपा नेता ने आप नेता सौरभ भारद्वाज, संजय सिंह, दुर्गेश पाठक और दिलीप कुमार पांडे को सीज एंड डिसीस्ट नोटिस भेजा है. बता दें कि जब किसी से गैरकानूनी गतिविधियों को रोकने की मांग करनी होती है तब उसे सीज एंड डिसीस्ट लेटर भेजा जाता है.

Advertisement

आप नेताओं ने लगाए थे गंभीर आरोप

श्याम जाजू ने कहा कि 22 जनवरी को उनके और उनके बेटे संदेश जाजू के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई आरोप लगाए. आप नेताओं के खिलाफ उनके बयानों के आधार पर हम वर्तमान नोटिस जारी कर रहे हैं. श्याम जाजू ने कहा, ये सभी आरोप स्पष्ट रूप से झूठे और मानहानिकारक हैं.

AAP ने लगाए गंभीर आरोप

22 जनवरी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में आप ने भाजपा नेता पर भ्रष्टाचार, अनौचित्य और अन्य अवैध गतिविधियों का आरोप लगाया था. आप ने आरोप लगाया था कि श्याम जाजू अपने बेटे संदेश के जरिए आदेश गुप्ता (अप्रैल, 2018 से अप्रैल, 2019 तक उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर) के साथ कथित तौर पर एक कंपनी चला रहे हैं. आप ने आरोप लगाया मजबूत सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड ('कंपनी') करोड़ों रुपये की अचल संपत्तियों की खरीद-बिक्री के बड़ी संख्या में लेन-देन में शामिल है, जिसकी जांच की जा रही है.

Advertisement

सभी आरोपों का किया खंडन

AAP नेताओं ने ऐसा बयान दिया कि संदेश जाजू ने भाजपा केंद्रीय कार्यालय के पते का इस्तेमाल करकर मजबूत सोल्यूशंस प्राइवट लिमिटेड नाम की कंपनी रजिस्टर की है. भाजपा नेता ने सफाई देते हुए कहा, किसी भी सरकारी पते पर कंपनी रजिस्टर नहीं हो सकती है और इसलिए 11ए, अशोक रोड का उल्लेख कर कंपनी रजिस्टर करने का आरोप सही नहीं है. कंपनी का पता और जानकारी एमसीए की वेबसाइट पर सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »