'पीएम मोदी मौत नहीं जिंदगी बांट रहे हैं, और यही है केजरीवाल के पेट का दर्द'

केजरीवाल के मोदी जी मरवा देंगे वाले बयान पर बीजेपी सांसद ने कहा कि केजरीवाल दिल्ली में कितनों को मार रहे हैं, जल बोर्ड के गड्ढे में बच्चा मर गया लेकिन कोई मिलने नहीं गया.

Advertisement
सांसद मनोज तिवारी सांसद मनोज तिवारी

अमित कुमार दुबे / मणिदीप शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 28 जुलाई 2016,
  • अपडेटेड 8:30 AM IST

आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि AAP नेताओं को मेंटल चेकअप कराना चाहिए, इनकी मनोदशा ठीक नहीं है. उन्होंने कहा कि आप नेता गंभीर मुद्दों पर जोकरों की तरह बयान देते हैं.

मनोज तिवारी का केजरीवाल का पलटवार
AAP नेता आशुतोष के अजीत डोभाल वाले सवाल पर मनोज तिवारी ने कहा कि केजरीवाल के दोस्त कश्मीर में पत्थरबाजी कर रहे हैं. केजरीवाल के हमदर्द हाफिज सईद जो कर रहे हैं, या देश पर हमला करने के लिए जो आतंकी तैयार हैं उनकी चिंता छोड़कर अजीत डोभाल जी इनके विधायक को पकड़ने पर दिमाग लगाएंगे ये बेहद हास्यास्पद है.

Advertisement

किसी को इंसाफ दिलाना नौटंकी कैसे?
AAP नेताओं के बीजेपी सांसदों के AAP कार्यकर्ता सोनी की खुदकुशी मामले पर राष्ट्रपति से मिलने को नौटंकी वाले बयान पर मनोज तिवारी ने कहा कि अगर किसी मरी हुई बेटी या बहन को न्याय दिलाना नौटंकी है तो हां हमने की, कोई इनके कुकृत्यों को उजागर करे तो वो इनके लिए नौटंकी है.

दिल्ली के लोग केजरीवाल से त्रस्त
केजरीवाल के मोदी जी मरवा देंगे वाले बयान पर बीजेपी सांसद ने कहा कि केजरीवाल दिल्ली में कितनों को मार रहे हैं, जल बोर्ड के गड्ढे में बच्चा मर गया लेकिन कोई मिलने नहीं गया. इनके कारण दिल्ली में कोई आर्थिक मौत मर रहा है, कोई नशे की मौत मर रहा है. उन्होंने कहा कि केजरीवाल मौत बांट रहे हैं, जबकि नरेंद्र मोदी जीवन देते हैं और यही उनके पेट का दर्द है.

Advertisement

ऑटो हड़ताल बीजेपी करा रही है वाले बयान पर चुटकी लेते हुए बीजेपी सांसद ने कहा कि चुनाव के समय ऑटो वाले इनके अपने हो जाते हैं. और जब वो अपनी हक मांगते हैं तो फिर बीजेपी के ऊपर ठीकरा फोड़ दिया जाता है. सासंद की मानें तो ये दिल्ली का दुर्भाग्य है कि ये लोग शासन कर रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement